फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Power supply to 85 villages disrupted; residents gheraoed the substation.

Prayagraj News: 85 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित, लोगों ने घेरा उपकेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 85 villages disrupted; residents gheraoed the substation.
करीब एक माह से बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने शनिवार सुबह 11 बजे सिकंदरा विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया जाएगा। इसके बाद जमकर नारेबाजी की और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सिकंदरा बिजली उपकेंद्र के छह फीडरों बलकरनपुर, तेजपुर, बहरिया, वीरभानपुर, कल्याणपुर और बलीपुर से करीब 85 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। पिछले एक माह से इन गांवों को छह घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से शाम होते ही बिजली कट जाती है और रात 11:30 बजे आती है। इसके बाद ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। बारिश में गांवों में अंधेरा होने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है। उपभोक्ताओं ने उपखंड अधिकारी के कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की और बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 20 घंटे आपूर्ति की मांग

उपभोक्ताओं ने शासन से निर्धारित 18 से 20 घंटे की बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने लोकल फॉल्ट को तुरंत ठीक करवाने पर जोर दिया। पुराने इंसुलेटर और तारों को बदलने व पेड़ों की लटकती डालों की छंटाई कराने की मांग की। उपभोक्ताओं ने रात में हो रही अघोषित विद्युत कटौती रोकने की अपील की।

उपखंड अधिकारी विमल कुमार यादव ने बताया कि उत्पादन कम होने के कारण बिजली का संकट बना हुआ है। इस वजह से तीन से चार घंटे की कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीक आवर में कटौती न करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
मिश्रा बांध। जारी कस्बे समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। दिन में कई बार कटौती होने के साथ शाम और रात में भी बिजली गुल हो जाती है। जारी 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र से जुड़े असरवई, बकरावा, शीध टिकट, जारी टाउन, गन्ने और खूझी समेत कई फीडरों के उपभोक्ता प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed