{"_id":"69dd4a4cebffa64efb0a6aee","slug":"power-supply-disrupted-due-to-fire-in-power-house-30-thousand-people-in-darkness-allahabad-news-c-417-1-sald1007-5323-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पावर हाउस में आग से आपूर्ति ठप, 30 हजार आबादी अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पावर हाउस में आग से आपूर्ति ठप, 30 हजार आबादी अंधेरे में
Tue, 14 Apr 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन टाउन पावर हाउस में लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : संवाद
कस्बे के विद्युत उपकेंद्र स्थित फूलपुर टाउन पावर हाउस में सोमवार शाम इनकमिंग पैनल की मुख्य लाइन में अचानक आग लग गई। इससे करीब 30 हजार आबादी अंधेरे में रही। घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की है।
पावर हाउस के इनकमिंग पैनल में आग लगने के कारण सप्लाई तत्काल बंद पड़ गई। बिजली न होने से कस्बे में पेयजल संकट भी गहरा गया। मोटर न चल पाने के कारण घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। उमस भरी गर्मी में लोग पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद होने से रातभर जागने को मजबूर रहे।
स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पहले से ठोस इंतजाम होने चाहिए। एसडीओ विद्युत फूलपुर अमन सिंह का कहना है कि इनकमिंग केबल और पैनल में आई खराबी को ठीक करने को तकनीकी टीम को सूचित किया गया है और आपूर्ति बहाल करने के की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

फूलपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन टाउन पावर हाउस में लगी आग को बुझाते लोग।- फोटो : संवाद
विज्ञापन