{"_id":"5cb77745bdec22145c46f9c9","slug":"power-fault-insulator-puncter-power-cut-for-hours-due-to-line-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसुलेटर पंचर, लाइन फाल्ट से घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसुलेटर पंचर, लाइन फाल्ट से घंटों गुल रही बिजली
Thu, 18 Apr 2019 12:28 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
power cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश का साइड इफेक्ट बुधवार को बिजली आपूर्ति पर साफ दिखा। कहीं इंलुलेटर पंचर हुए तो कहीं शार्ट सर्किट से फीडर ट्रिप हो गए। मीरापुर में 11 केवी लाइन में खराबी कई मोहल्लों में बड़ी परेशानी का कारण बनी। दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में हजारों की आबादी बिजली गुल होने से परेशान हुई। जहां बड़ी गड़बड़ी नहीं हुई वहां लोकल फाल्ट से बिजली आती जाती रही।
विज्ञापन
मीरापुर इलाके में 11 केवी की लाइन में सुबह करीब 5.15 पर खराबी आ गई। अभियंताओं के मुताबिक बारिश के कारण केबल फाल्ट बिजली आपूर्ति में ब्रेक डाउन का कारण बना। इससे मीरापुर, लूकरगंज, बेनीगंज, खुल्दाबाद आदि मोहल्लों की बड़ी आबादी चार से छह घंटे बिना बिजली के रहे। इन मोहल्लों में नलकूप न चलने से लोग पानी को तरस गए। अधिशासी अभियंता एलपी चक्रवेदी ने बताया कि फाल्ट लोकेट करने में समय लगा। खराबी पता चली तो कर्मचारियों को लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
वहीं सिविल लाइंस, सरदार पटेल मार्ग, बैरहना, कीडगंज, त्रिवेणी रोड, सोहबतियाबाग, अल्लापुर, दारागंज, बलुआघाट समेत कई इलाकों में बिजली आंखमिचौली का खेल खेलती रही। कई स्थानों पर तारों पर पेड़ों की डाल टूटकर गिरने से फीडर भी ट्रिप हो गए।
विज्ञापन
ममफोर्डगंज में इलाके में इंसुलेटर पंचर होने से बलरामपुर, जगराम, आबकारी फीडर ट्रिप हो गए। अचानक गुल हुई बिजली से लोग परेशान हुए। अधिशासी अभियंता मेयोहाल ओपी मिश्रा ने बताया कि फाल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। सिविल लाइंस इलाके में लगातार तीसरे दिन भी बिजली आती जाती रही। पावर कारपोरेशन कर्मचारियों का कहना है कि कहीं-कहीं विकास कार्यों के चलते दिक्कत है, जिसे जल्द दूर कर लिया जाएगा।