फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Power boat service halted; commuters inconvenienced

Prayagraj News: बंद हुई पावर बोट, राहगीर परेशान

Thu, 03 Sep 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 03 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Power boat service halted; commuters inconvenienced
फोटो कैप्शन: मांडा के डेंगुरपुर गंगा घाट पर छोटी नाव पर सवार राहगीर।
गंगा में बाढ़ के कारण डेंगुरपुर-धनतुलसी गंगा घाट पर लोक निर्माण विभाग, संत रविदास नगर भदोही की ओर से संचालित निशुल्क पावर बोट का संचालन तीन दिन से बंद है। इससे गंगा पार जाने वाले राहगीरों को करीब 80 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटकर मिर्जापुर या प्रयागराज के रास्ते गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पावर बोट बंद होने के बावजूद कुछ राहगीर गंगा पार जाने के लिए घाट पहुंच रहे हैं। इसका फायदा उठाकर कुछ स्थानीय नाविक छोटी नावों में सवारियां बैठाकर गंगा पार करा रहे हैं। बाढ़ के तेज बहाव के बीच छोटी नावों से आवाजाही से हादसे का खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता वीबी सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर कम होने के बाद पावर बोट का संचालन दोबारा शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed