फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   poltical news 11

सोरांव में सपा, कोरांव, बारा से कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में

Wed, 15 Feb 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Feb 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
poltical news 11
लखनऊ, अखिलेश यादव, यूपी चुनाव - फोटो : SELF
जिले की तीन विधानसभा सीटों पर आखिरकार सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई। सपा ने कोरांव और बारा विधानसभा सीटें कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ दी हैं, जबकि कांग्रेस ने सोरांव सीट सपा के लिए छोड़ी दी है। इस पर समझौता होने के बाद मंगलवार को दोनों पार्टियों के अधिकृत पदाधिकारियों एसआरएस यादव एवं राजीव शुक्ला की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


सपा-कांग्रेस गठबंधन के बावजूद दोनों पार्टियों ने इन तीनों विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशी उतारे थे। कांग्रेस ने कोरांव से राम कृपाल कोल और बारा से सुरेश कुमार को प्रत्याशी बनाया था। इन दिनों के नामांकन के बाद अचानक सपा के टिकट पर कोरांव से राम देव निडर और बारा से अजय कुमार ने पर्चा दाखिल कर दिया। इसी तरह सपा ने सोरांव से पहले निवर्तमान विधायक सत्यवीर मुन्ना को प्रत्याशी बना लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी लेकिन बाद में निर्णय बदलते हुए पार्टी ने सत्यवीर को फिर से प्रत्याशी घोषित कर दिया। सत्यवीर के नामांकन के बाद सोरांव से कांग्रेस के टिकट पर जवाहर लाल दिवाकर ने भी नामांकन कर दिया था।
विज्ञापन


माना जा रहा था कि नाम वापसी के दौरान इन तीनों सीटों पर स्थिति स्पष्ट होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस से जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने बताया कि कि संयुक्त रूप से प्रदेश नेतृत्व ने अंतिम निर्णय लिया। इसके कांग्रेस ने सोरांव से तो सपा ने कोरांव और बारा ने अपने प्रत्याशी हटा लिए। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्याशी चुनाव मैदान से हटकर एक दूसरे के समर्थन में केवल एक ही अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed