फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Polling for Allahabad, Phulpur on May 12

इलाहाबाद, फूलपुर के लिए 12 मई को मतदान

Mon, 11 Mar 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Polling for Allahabad, Phulpur on May 12
Lok Sabha Election 2019 Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रयागराज की फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। दोनाें सीटों के लिए अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगी और इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है। फूलपुर में 1975219 तथा इलाहाबाद में 1693447 मतदाता अपना नया सांसद चुनेंगे। 2014 की तुलना में इस बार फूलपुर में 61944 तथा इलाहाबाद में 26877 मतदाता बढ़ गए हैं। चूंकि, नामांकन तक नए मतदाता जोड़े जा सकते हैं। ऐसे में मतदाताओं की संख्या और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

इस बार चुनाव में सभी विधानसभा में वीवी पैट का उपयोग किया जाएगा।

ईवीएम में उम्मीदवारों की फोटो भी लगेगी। फूलपुर लोकसभा के अंतर्गत कुल पांच विधानसभा क्षेत्रों में 842 मतदान केंद्रों के 2158 बूथ पर मतदान होगा। सबसे अधिक फूलपुर में 448 तथा सबसे कम फाफामऊ  में 409 बूथ हैं। वहीं इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए 912 केंद्रों के 1922 बूथ पर मतदान होगा। बारा और कोरांव में सबसे अधिक 396-396 तथा मेजा में सबसे 366 बूथ हैं। भदोही लोकसभा सीट में शामिल प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा को भी मिला लें तो जिले में कुल 2198 केंद्रों के 4938 बूथ पर मतदान होगा। इस बार 100 मतदान केंद्र बढ़ गए हैं। भदोही के लिए भी 12 मई को वोट पड़ेगा। इस बार सभी ईवीएम के साथ वीवीपैट भी लगा होगा। इसकी मदद से मतदाता यह भी जान सकेंगे कि उनका वोट सही जगह पड़ा है या नहीं। एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे ने बताया कि  चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। चुनाव की अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन




इलाहाबाद, फूलपुर और प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम एक नजर में
0 चुनावी आचार संहिता लागू
0 16 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना
0 16 से शुरू हो जाएगा नामांकन
0 23 अप्रैल है नामांकन की आखिरी तारीख
0 24 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच
0 26 अप्रैल को वापस ले सकेंगे नाम
0 12 मई को होगा मतदान
0 23 मई को होगी मतगणना
0 23 को ही घोषित होगा परिणाम
000
कौशाम्बी सीट के लिए कार्यक्रम
0 चुनावी आचार संहिता लागू
0 10 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना
0 10 से शुरू हो जाएगा नामांकन
0 18 अप्रैल है नामांकन की आखिरी तारीख
0 20 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच
0 22 अप्रैल को वापस ले सकेंगे नाम
0 06 मई को होगा मतदान
0 23 मई को होगी मतगणना
0 23 को ही घोषित होगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed