फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Policeman's wife found hanging under suspicious circumstances

Prayagraj News: सिपाही की पत्नी संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Policeman's wife found hanging under suspicious circumstances
धूमनगंज में रहने वाले पुलिस विभाग के सिपाही की पत्नी मंजू देवी (50) बुधवार रात संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकी मिलीं। घरवाले फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति का कहना है कि पत्नी लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन

भागवत चौहान बलिया के रसड़ा के रहने वाले हैं। वह पुलिस विभाग में सिपाही हैं और उनकी वर्तमान तैनाती पुलिस लाइन प्रयागराज में है। वह परिवार समेत धूमनगंज स्थित चार बटालियन पीएसी के परिसर में बने सरकारी आवास में रहते हैं।
विज्ञापन

परिवार में दो बेटे व एक बेटी है जिनमें से बड़ा बेटा आजमगढ़ में सिपाही है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को भागवत पुलिस लाइन में ड्यूटी पर गए थे। घर में छोटा बेटा सो रहा था। रात आठ बजे के करीब वह नींद से जगा तो मां कहीं दिखाई नहीं दीं। कमरे में पहुंचा तो वह फांसी पर लटकी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए और फिर उन्हें फंदे से उतारकर परिजन एसआरएन अस्पताल पहुंचे। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर धूमनगंज पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पति ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से बीमार थीं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

आगरा स्थित अस्पताल में भी उन्हें कई बार दिखाया गया था। वर्तमान में बालसन चौराहे के पास रहने वाले एक डॉक्टर से इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा।


कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed