{"_id":"60a281c3441d7b7c0d295c2c","slug":"policeman-accused-of-molesting-woman-policeman-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का आरोपी सिपाही निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का आरोपी सिपाही निलंबित
Mon, 17 May 2021 08:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 May 2021 08:16 PM IST
सार
- दो दिन पहले दर्ज हुआ था मुकदमा, विभागीय जांच का भी आदेश
विज्ञापन
suspend
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने ही थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का आरोपी सिपाही सोमवार को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस ने भी मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी है।
मामला गंगापार के एक थाने का है जहां महिला पुलिसकर्मी से थाने में ही तैनात एक सिपाही ने छेड़छाड़ की। घटना पांच अप्रैल की है। आरोप है कि पीड़िता रात में थाने की टीम संग दबिश को गई थी। इसी दौरान अकेले में पाकर आरोपी सिपाही ने उससे छेड़छाड़ की। यही नहीं कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही लगातार उसे कॉल कर धमकाता रहा।
दो दिन पहले पीड़िता ने अपने ही थाने में तहरीर देकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद आरोपी सिपाही के निलंबन संबंधी रिपोर्ट भेजी गई थी। सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।