फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police stopped convoy mafia figure Atiq Ahmed son Ali

प्रयागराज : अतीक के बेटे अली के काफिले में शामिल वाहनों की चेकिंग, कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में किया गया पेश

Mon, 21 Sep 2026 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज/कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज/कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

झांसी जेल से प्रयागराज पेशी के लिए लाए जा रहे अली अहमद के काफिले को कौशाम्बी के सैनी क्षेत्र में पुलिस ने रोककर सभी वाहनों की सघन तलाशी ली। जांच के दौरान अली और उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी वाहनों से बाहर आ गए। पुलिस ने रूटीन चेकिंग बताते हुए तलाशी के बाद काफिले को आगे रवाना कर दिया। अली को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज में एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन
Police stopped convoy mafia figure Atiq Ahmed son Ali
माफिया अतीक अहमद के बेटे के काफिले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

विज्ञापन

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को सैनी पुलिस ने रोक लिया। वाहनों की सघन तलाशी के बाद पुलिस ने काफिले को आगे जाने दिया। इस दौरान कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। अली अहमद को पेशी के लिए झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था। अली के खिलाफ प्रयागराज के करेली थाने में हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। पीड़ित अफजल ने अली अहमद और असाद कालिया समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसी मामले में सोमवार को अली अहमद की पेशी होनी थी। इसके लिए उसे झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था। वाहनों का काफिला जब सैनी क्षेत्र में पहुंचा तो हाईवे पर पुलिस ने उसे रोक लिया। अली अहमद समेत उसकी सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मी वाहनों से बाहर आ गए। इसके बाद पुलिस ने काफिले में शामिल सभी वाहनों की सघन तलाशी ली। काफिले में सात-आठ गाड़ियां शामिल थीं। सभी की सघन तलाशी ली गईं। करीब 15 मिनट तक तलाशी अभियान चला। इसके बाद अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन

काफिले में शामिल सभी वाहनों की हुई चेकिंग

Police stopped convoy mafia figure Atiq Ahmed son Ali
अतीक के बेटे अली अहमद के काफिले में शामिल वाहन की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद।

तलाशी के बाद पुलिस ने अली अहमद और उसके काफिले को छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर यह चेकिंग कराई गई थी। सैनी पुलिस ने बताया कि अली के काफिले को रोकने का कोई पूर्व नियोजित कार्यक्रम नहीं था। रूटीन चेकिंग के तहत सभी वाहनों को रोककर जांच की जा रही थी। इसी दौरान अतीक अहमद के बेटे अली का काफिला वहां से गुजर रहा था, इसलिए उसे भी रोककर वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के बाद काफिले को जाने दिया गया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

विज्ञापन

अली का भाई अहजम को पुलिस ने रोका

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को पुलिस प्रयागराज लेकर पहुंची है। अली की गाड़ी के पीछे भाई अहजम भी गाड़ी से चल रहा था, उसे रोक दिया  अली को धमकी, रंगदारी और जान से मारने की कोशिश से जुड़े मामले में प्रयागराज के एडीजे कोर्ट में पेश किया जाना है। अली को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस तड़के झांसी जेल से लेकर निकली थी।

अली की गाड़ी के पीछे भाई अहजम भी गाड़ी से चल रहा था। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी हुई। कौशाम्बी के सैनी में पुलिस ने अहजम की गाड़ियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने अहजम की गाड़ी चेक की। उससे काफिले का पीछा करने को लेकर सवाल-जवाब किए।

अहजम ने बताया कि उसे भाई को जेल से लाने का पता चला था, इसलिए वह काफिले के पीछे-पीछे चल रहा था। पुलिस ने उसे काफिले के पीछे-पीछे चलने से मना किया। अली को प्रयागराज कोर्ट लाने के कार्यक्रम को पुलिस ने इतना गोपनीय रखा कि किसी को इसकी खबर तक नहीं हुई। अतीक का गुर्गा असाद कालिया को भी इसी मामले में कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की एडीजे कोर्ट में हुई पेशी

अली अहमद को धमकी, रंगदारी और जान से मारने की कोशिश के मामले में एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। उसके कड़ी सुरक्षा में झांसी जेल से लाकर जिला अदालत में पेश किया गया।  जिला अदालत में पेशी के दौरान जिला न्यायालय के आसपास उसके समर्थकों की काफी भीड़ इकट्ठा रही। इस दौरान काफी फोर्स भी तैनात रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed