फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police sealed the roads leading to the Dargah in Bahria, imposed restrictions on people coming in

Prayagraj : बहरिया में गाजी मिया के दरगाह को पुलिस ने किया सील, लोगों के आने पर लगाई पाबंदी

Sun, 23 Mar 2025 06:42 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी (बहरिया) प्रयागराज।
संवाद न्यूज एजेंसी (बहरिया) प्रयागराज। Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 06:42 PM IST
सार

सिकंदरा में महमूद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी मियां शाह की दरगाह है। जिस पर कई वर्षों से प्रत्येक रविवार और बुधवार को रौजा मेला लगता है। बैसाख में तीन दिवसीय मेला होता है। गाजी मियां के अनुयायी मेला समाप्त होने पर यहां से बरात लेकर बहराइच के लिए पैदल जाते हैं।

विज्ञापन
Police sealed the roads leading to the Dargah in Bahria, imposed restrictions on people coming in
सिकंदरा में गाजी मिया की दरगाह पर पुलिस ने लगाया ताला। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर रविवार को लगने वाले रौजा मेला पर पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी है। दरगाह के गेट पर ताला लगाकर रास्ते को सील कर दिया गया। एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया ने कहा कि आक्रांताओं को महिमामंडित कर उनकी याद में मेला का आयोजन करना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। यदि ऐसा कोई करता मिला, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सिकंदरा में महमूद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी मियां शाह की दरगाह है। जिस पर कई वर्षों से प्रत्येक रविवार और बुधवार को रौजा मेला लगता है। बैसाख में तीन दिवसीय मेला होता है। गाजी मियां के अनुयायी मेला समाप्त होने पर यहां से बरात लेकर बहराइच के लिए पैदल जाते हैं।

विज्ञापन

दरअसल, संभल में नेजा मेला पर रोक लगने से प्रेरित होकर क्षेत्रीय लोगों ने सोशल मीडिया पर गाजी मियां की दरगाह को फर्जी बता कर रौजा मेला को बंद कराने की मांग की थी। ऐसे में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की देर शाम एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया, थानाध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा और चौकी इंचार्ज सिकंदरा विराट मिश्रा ने दरगाह का निरीक्षण कर रौजा मेला कमेटी के अध्यक्ष सफदर जावेद को मेला न लगाने के लिए कहा। उन्हाेंने दरगाह पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पुलिस ने मेला अध्यक्ष सफदर जावेद से गाजी मियां की दरगाह के दरवाजे पर ताला लगवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा में गाजी मिया का रौजा मेला अब नहीं लगेगा। न ही यहां कोई दर्शन करेगा। हिंदुओं को दर्शन करना है तो वह पड़िला महादेव, हनुमान जी, दुर्गा जी, शंकर जी का दर्शन करें। मुसलमान मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करें। इतिहास पढ़े, आक्रांताओं की कोई पूजा नहीं होती। -महेश मिश्रा, थानाध्यक्ष, बहरिया।

पुलिस प्रशासन ने गाजी मियां की दरगाह पर लगने वाले मेले पर रोक लगाई है। सभी लोग प्रशासन के आदेश को ध्यान में रखते हुए सहयोग करें और मेले में न आए। - सफदर जावेद, मेला अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed