{"_id":"5e73ccd18ebc3e768343e818","slug":"police-rushed-to-rumor-of-death-from-corona-in-prayagraj-police-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में कोरोना से मौत की अफवाह पर हड़कंप, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में कोरोना से मौत की अफवाह पर हड़कंप, पहुंची पुलिस
Fri, 20 Mar 2020 01:19 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
सरायइनायत में बृहस्पतिवार को कोरोना से मजदूर की मौत की अफवाह पर हड़कंप मचा रहा। हालांकि बाद में पुलिस पहुंची तब सच्चाई सामने आई कि मौत की वजह बीमारी है। जिसके बाद न सिर्फ पुलिस-प्रशासन बल्कि आसपास के लोगों ने भी राहत की सांस ली।
सरायइनायत के कटियारी चकिया गांव में रहने वाला संजय विश्वकर्मा मजदूरी करता था। तीन दिन पहले वह शहर में कहीं काम करने गया था। वहां से आने के बाद काम कर वापस आया तो उसकी तबियत खराब हो गई। गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गई। पड़ोसी गांव वालों को आशंका हुई कि उसकी मौत कोरोना वायरस से हुई जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर दिया।
उधर जब तक पुलिस पहुंची, घरवालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो पता चला कि मौत बीमारी से हुई। सरायइनायत पुलिस का कहना है कि घरवालों ने मौत बीमारी से होने की बात बताई है। लोगों से कहा गया है कि वह सतर्क रहें लेकिन घबराएं नहीं। न ही इस तरह की झूठी सूचना देकर डर का माहौल बनाएं।