फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police rushed to rumor of death from Corona in Prayagraj, police arrived

प्रयागराज में कोरोना से मौत की अफवाह पर हड़कंप, पहुंची पुलिस

Fri, 20 Mar 2020 01:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Mar 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to rumor of death from Corona in Prayagraj, police arrived
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
सरायइनायत में बृहस्पतिवार को कोरोना से मजदूर की मौत की अफवाह पर हड़कंप मचा रहा। हालांकि बाद में पुलिस पहुंची तब सच्चाई सामने आई कि मौत की वजह बीमारी है। जिसके बाद न सिर्फ पुलिस-प्रशासन बल्कि आसपास के लोगों ने भी राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


सरायइनायत के कटियारी चकिया गांव में रहने वाला संजय विश्वकर्मा मजदूरी करता था। तीन दिन पहले वह शहर में कहीं काम करने गया था। वहां से आने के बाद काम कर वापस आया तो उसकी तबियत खराब हो गई। गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गई। पड़ोसी गांव वालों को आशंका हुई कि उसकी मौत कोरोना वायरस से हुई जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर दिया।
विज्ञापन


उधर जब तक पुलिस पहुंची, घरवालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो पता चला कि मौत बीमारी से हुई। सरायइनायत पुलिस का कहना है कि घरवालों ने मौत बीमारी से होने की बात बताई है। लोगों से कहा गया है कि वह सतर्क रहें लेकिन घबराएं नहीं। न ही इस तरह की झूठी सूचना देकर डर का माहौल बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed