फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police rescued 21 more youths who were duped in the name of jobs, one arrested

Prayagraj News: नौकरी के नाम पर ठगे गए 21 और युवकों को पुलिस ने कराया मुक्त, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:56 AM IST
सार

नैनी में पुलिस ने अंतरराज्यीय नौकरी ठगी गिरोह के कॉल सेंटर से 21 लोगों को छुड़ाया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरोह छह माह से बाजार क्षेत्र में फर्जी कार्यालय चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Police rescued 21 more youths who were duped in the name of jobs, one arrested

विस्तार

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के कब्जे से बृहस्पतिवार को नैनी पुलिस ने 21 और लोगों को मुक्त कराया। साथ ही एक आरोपी बबलू को गिरफ्तार भी किया। वह राजस्थान का रहने वाला है। बुधवार को नैनी पुुलिस ने मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


बता दें कि गिरोह के सदस्य नैनी में बीते छह माह से कॉल सेंटर के रूप में अपना कार्यालय संचालित कर रहे थे। कई कमरों में संचालित हो रहे कार्यालय में क्या हो रहा है, इसकी आसपास के लोगों को भी जानकारी नहीं थी। साथ ही संगठन से जुड़े सदस्य क्षेत्र में कई स्थानों पर किराये का कमरा लेकर रहते थे। मंगलवार को ठगी का शिकार एक युवक ने नैनी पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत पर सक्रिय हुई नैनी पुलिस ने बुधवार को अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मौके से 15 युवकों को बंधन मुक्त कराया था। साथ ही 13 मोबाइल एक लैपटॉप बरामद की थी। बुधवार को जिनको मुक्त कराया गया था उन लोगों ने पूछताछ में बताया कि षड्यंत्र के तहत सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया गया था। यहां आने के बाद मारपीट कर धमकी देकर बंधक बनाते थे। फर्जी मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर वसूली करते थे।
विज्ञापन

जिस स्थान पर कार्यालय का संचालन किया जा रहा था, वह बीच बाजार में था और दिनभर वहां लोगों का आना जाना लगा रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 15 अगस्त को कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस भी मनाया गया था, साथ ही गिरोह के लोग अपने आप को बहुत रिजर्व रखा करते थे। वहीं, नैनी पुलिस ठगी के शिकार हुए अन्य युवकों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिन 21 युवकों को मुक्त कराया गया उनमें 15 राजस्थान एक हाथरस और पांच मथुरा के हैं। सभी को थाने लाकर बयान दर्ज किया गया। साथ ही जिसको गिरफ्तार किया गया वह कल पकड़े गए गिरोह के सदस्यों का साथी है। बता दें कि पूछताछ में सामने आया है कि संगठन का मुखिया प्रकाश राव है। इंस्पेक्टर ब्रिज किशोर गौतम का कहना है कि सरपतहिया में स्थित एक मकान से लोगों को बाहर निकाला गया। सभी काफी डरे हुए थे। मामले में एक गिरफ्तारी भी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed