असलहे खोजने अतीक के घर पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 5 असलहे जमा किया है अतीक परिवार ने, शाइस्ता परवीन से हुई पूछताछ, पूछा-कहां हैं असलहे
प्रयागराज। अतीक अहमद के घर बुधवार को पुलिस पहुंची। अतीक की पत्नी तथा अन्य लोगों से असलहों के बारे में पूछताछ की गई। अतीक परिवार ने अब तक चार असलहों को सरेंडर नहीं किया है। पुलिस की रिपोर्ट पर सभी असलहों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया पुलिस अतीक गिरोह के बारे में सत्यापन चल रहा है। बुधवार को खुल्दाबाद इंस्पेक्टर विनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अतीक अहमद के घर पहुंची। अतीक परिवार में 9 असलहे थे। दो अतीक के नाम, तीन उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम, एक अशरफ के नाम और तीन उनके साढ़ू इमरान के नाम पर थे। अधिकारियों में सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। पांच असलहों को अतीक परिवार ने सरेंडर कर दिया था। लेकिन 4 के बारे में अब तक कोई खबर नहीं है। असलहों को सरेंडर न करने पर मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन से असलहों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
इसके अलावा खुल्दाबाद और धूमनगंज पुलिस में अतीक गिरोह के सदस्यों के बारे में बुधवार को भी जुटी रही। सूत्रों ने बताया कि टीम कई सफेदपोशों की हिस्ट्रीशीट खोल सकती है।असलहे खोजने अतीक के घर पहुंची पुलिस
5 असलहे जमा किया है अतीक परिवार ने, शाइस्ता परवीन से हुई पूछताछ, पूछा-कहां हैं असलहे
प्रयागराज। अतीक अहमद के घर बुधवार को पुलिस पहुंची। अतीक की पत्नी तथा अन्य लोगों से असलहों के बारे में पूछताछ की गई। अतीक परिवार ने अब तक चार असलहों को सरेंडर नहीं किया है। पुलिस की रिपोर्ट पर सभी असलहों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया पुलिस अतीक गिरोह के बारे में सत्यापन चल रहा है। बुधवार को खुल्दाबाद इंस्पेक्टर विनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अतीक अहमद के घर पहुंची। अतीक परिवार में 9 असलहे थे। दो अतीक के नाम, तीन उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम, एक अशरफ के नाम और तीन उनके साढ़ू इमरान के नाम पर थे। अधिकारियों में सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। पांच असलहों को अतीक परिवार ने सरेंडर कर दिया था। लेकिन 4 के बारे में अब तक कोई खबर नहीं है। असलहों को सरेंडर न करने पर मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन से असलहों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
इसके अलावा खुल्दाबाद और धूमनगंज पुलिस में अतीक गिरोह के सदस्यों के बारे में बुधवार को भी जुटी रही। सूत्रों ने बताया कि टीम कई सफेदपोशों की हिस्ट्रीशीट खोल सकती है।