फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police picked up brother in search of a close aide of former MP Atiq Ahmed

पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी की तलाश में भाई को उठा लाई पुलिस

Tue, 29 Sep 2020 01:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police picked up brother in search of a close aide of former MP Atiq Ahmed
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
धोखाधड़ी के मामले में वांछित अतीक अहमद के करीबी की तलाश में गई धूमनगंज पुलिस उसके बसपा नेता भाई को उठा लाई। बाद में पता चला कि शक्ल एक जैसी होने की वजह से भ्रम हुआ। हालांकि देर रात तक हिरासत में लिए गए बसपा नेता से पूछताछ चलती रही। 
विज्ञापन


धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत के मामले में अतीक अहमद का करीब मो. मुस्लिम वांछित है। उसकी तलाश में धूमनगंज थाने की एक टीम लखनऊ गई थी। वहां दबिश देकर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया। वह रास्ते भर कहता रहा है कि वह वांछित नहीं है, लेकिन पुलिस ने उसका भरोसा नहीं किया। शहर लाए जाने के बाद एक बार फिर तफ्तीश की गई तो पता चला कि वह सही कह रहा है।
विज्ञापन


हिरासत में लिया गया आरोपी मो. मुस्लिम नहीं बल्कि उसका भाई है जो बसपा नेता और गैर जनपद से विधायकी का चुनाव भी लड़ चुका है। यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिसकर्मी बैकफुट पर चले गए। अफसरों के पूछने पर बताया कि दोनों भाइयों की शक्ल एक जैसी होने की वजह से भ्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह रही कि इसी दौरान यह बात भी सामने आई कि हिरासत में लिए गए बसपा नेता के भाई के खिलाफ भी 2008 में एक मुकदमा धूमनगंज थाने में लिखाया गया था। जिसके बाद इस मुकदमे के बाबत धूमनगंज पुलिस उससे देर रात तक पूछताछ करती रही। इस मामले में धूमनगंज इंस्पेक्टर से बात की गई तो उनका कहना था कि वह रात में ही शहर लौटे हैं। ऐसे में जानकारी करने के बाद ही प्रकरण के बाबत कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed