फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police patrols to increase in markets; traders demand security and a fear-free environment.

Prayagraj News: बाजारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त, व्यापारियों ने उठाई सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police patrols to increase in markets; traders demand security and a fear-free environment.
शहर के व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा, अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य और एसीपी यातायात सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठकों में विभिन्न व्यापारी संगठनों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

त्रिवेणी सभागार में हुई एक बैठक में जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने सिविल लाइंस की यातायात समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला ने वेंडिंग जोन बनाने का सुझाव दिया ताकि पटरी वाले व्यवस्थित हों और खरीदारी प्रभावित न हो।
विज्ञापन

सरदार हरजिंदर सिंह ने सुभाष चौराहे पर खराब ट्रैफिक सिग्नल और सिविल लाइंस में ई-रिक्शा के जमावड़े से होने वाली बाधाओं को उठाया। इस अवसर पर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी सिटी से मुलाकात की। बैठक में संतोष गुप्ता और जूही श्रीवास्तव सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

चौक और पास सिस्टम पर चर्चा
डीसीपी सिटी ने चौक क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के लिए एक अलग बैठक आयोजित करने की बात कही। व्यापारियों ने कुंभ के समय से लागू पास सिस्टम को लेकर भी अपनी चिंताएं व्यक्त की। डीसीपी सिटी ने पास सिस्टम पर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया, जिससे आवागमन की परेशानी कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed