फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police on alert during Friday prayers amid I Love Mohammad controversy, flag marches held at several places

Prayagraj : आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर जुमे की नमाज पर अलर्ट रही पुलिस, कई जगह फ्लैग मार्च

Fri, 03 Oct 2025 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Oct 2025 04:32 PM IST
सार

आई लव मोहम्मद के विवाद को लेकर लेकर शहर के सभी प्रमुख मस्जिदों पर प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। अटाला, करेली, चौक सहित कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

विज्ञापन
Police on alert during Friday prayers amid I Love Mohammad controversy, flag marches held at several places
अटाला इलाके में जुमे की नमाज के मद्देनजर पैदल मार्च करती पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आई लव मोहम्मद के विवाद को लेकर लेकर शहर के सभी प्रमुख मस्जिदों पर प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। अटाला, करेली, चौक सहित कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। आई लव मोहम्मद के स्लोगन को लेकर प्रदेश के कई जिलों में बवाल और त्योहारों के मद्देनजर प्रयागराज पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुराने शहर के करेली, अटाला, खुल्दाबाद, चकिया, मीरापुर, दरियाबाद समेत अन्य इलाकों में पुलिस ने गश्त की। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य, एडीसीपी और एसीपी कोतवाली के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया।

विज्ञापन

इलाके की ड्रोन से भी निगरानी की गई और जुमे की नमाज के वक्त सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। इस दौरान डीसीपी नगर, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रवि कुमार गुप्ता ने सुरक्षा का संदेश दिया। जगह-जगह मूर्ति विसर्जन को लेकर निकाले गए जुलूस के चलते सतर्कता और भी ज्यादा बरती जा रही है। कोई विवाद न पैदा हो इसके लिए ड्रोन से भी जगह-जगह निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed