फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police is also eyeing the properties of Ateeq's operatives, information being collected

Prayagraj News: अतीक के गुर्गों की संपत्तियों पर भी नजर, पुलिस जुटा रही जानकारी

Mon, 31 Aug 2020 09:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Aug 2020 09:26 AM IST
सार

आईएस 227 के सदस्यों ने कहां-कहां बनाई संपत्ति
माफिया के करीबियों ने कब बनाई ये संपत्ति 
संपत्ति बनाने के दौरान उनकी आय का स्रोत क्या था
मकानों के साथ-साथ गाडिय़ों में हुए निवेश की भी होगी जांच
प्लाटिंग या अन्य व्यापार में फंडिंग के स्रोत की भी जुटाई जाएगी जानकारी

विज्ञापन
Police is also eyeing the properties of Ateeq's operatives, information being collected
माफिया अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद के बाद पुलिस की नजर उसके गुर्गों की भी संपत्तियों पर है। गोपनीय ढंग से जानकारी जुटाई जा रही है कि अतीक के आईएस 227 गिरोह के सदस्यों ने कहां और किस माध्यम से संपत्तियां बनाईं। पूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस इन पर भी कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


अतीक अहमद की अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। संपत्तियों के जब्तीकरण के साथ ही 16 कंपनियों में उसकी हिस्सेदारी की बात सामने आने पर ईडी को भी जांच के लिए लिखा गया है। दो दिन पहले ही पुलिस ने उसकी सात संपत्तियां कुर्क की और 14 सितंबर तक छह और संपत्तियां कुर्क की जानी हैं। अफसरों का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि अतीक के साथ रहकर उसके गिरोह के कई सदस्यों ने भी अकूत संपत्ति बनाई।
विज्ञापन


कई जगह आलीशान मकान खरीदे तो कई जगह जमीनों में पैसा लगाया। यही नहीं कई ऐसे हैं जो अवैध रूप से कमाई गई दौलत से ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने उनके बारे में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले में पुलिस अफसर कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन उनका कहना है कि गोपनीय ढंग से जानकारी एकत्र कराई जा रही है। अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed