{"_id":"682cd496e19ff3fd9f0a8c60","slug":"police-intensified-investigation-into-the-death-of-the-innocent-the-family-received-the-post-mortem-report-naini-news-c-257-1-sald1006-114560-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मासूम की मौत पर पुलिस ने तेज की जांच, परिजनों को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मासूम की मौत पर पुलिस ने तेज की जांच, परिजनों को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Wed, 21 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 21 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
नैनी। मासूम की मौत मामले में नैनी पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। मंगलवार को मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी गई। पुलिस मामले में परिवार वालों, शिक्षिकाओं और स्कूल प्रबंधन का बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने मृतक के क्लास में पढ़ने वाले बच्चों व उसके घटना के दिन उसके बड़े भाई के कक्षा में मौजूद बच्चों से बातचीत कर मामले की सत्यता जानने का प्रयास किया।
मासूम की विद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में पिता की तहरीर पर विद्यालय की दो शिक्षिकाओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और उसके परिवार वालों का बयान दर्ज कर चुकी है। पुलिस द्वारा सभी पक्षों का बयान दर्ज करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर परिवार वाले आक्रोशित हैं।
मामले में सोमवार को नैनी पुलिस मृतक के घर उनके समाज के एक नेता को लेकर पहुंची और आश्वासन दिया कि मामले में एक सप्ताह के अंदर आपकों परिणाम दे दिया जाएगा। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। विसरा रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और भी साफ हो जाएगी।