{"_id":"60b4ff1832ea0b379d1e38c9","slug":"police-got-married-to-the-accused-teenager-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की आरोपी युवक के साथ पुलिस ने कराई शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की आरोपी युवक के साथ पुलिस ने कराई शादी
Mon, 31 May 2021 08:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 May 2021 08:52 PM IST
सार
- रविवार को देर रात किशोरी के साथ युवक ने किया था रेप, रात में ही हो गई शादी
विज्ञापन
शादी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशोरी के साथ एक युवक ने अपने साथियों की मदद से दुराचार किया। इस दौरान किशोरी की चीख पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन किशोरी और युवक को लेकर थाने पहुंचे। वहां पर पुलिस ने किशेारी और युवक की रात में ही थाने में मौजूद मंदिर में शादी करा दी।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को गांव के ही एक लड़के ने अपने दो साथियों के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुन गांव वाले मौके पर पहुंच गए और तीनों युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। किशोरी के परिजनों ने सग्रामगढ़ थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताते हैं कि रात में ही एक दरोगा ने आरोपियों के परिजनों से बातचीत करके परिजनों से दोनों की शादी का दबाव बनाया।
इसके बाद रात में ही मंदिर में शादी करवा दी। इसके साथ ही एसआई ने एक सादे कागज में लड़के की मां का शपथ पत्र भी तैयार करवाया। इसमें एसआई ने बोल कर लिखवाया कि मैं अपनी रजामंदी से किशोरी को बहू के रूप में स्वीकार कर रही हूं। इस मामले में थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। मामले को दिखवाते हैं।