फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police could not uncover the secret, the accused was handed over to the Income Tax Department

प्रयागराज : पुलिस नहीं उगलवा पाई राज, आरोपी आयकर विभाग को सौंपा गया

Thu, 04 May 2023 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 May 2023 12:59 PM IST
सार

फूलपुर में 1.2 करोड़ मूल्य का सोना व 21 लाख नकद पकड़े जाने का राज पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं उगलवा पाई। बरामद माल क्यों, कहां और किसके पास ले जाया जा रहा था, इस बारे में देर रात तक अफसर कोई जानकारी नहीं जुटा पाए।

विज्ञापन
Police could not uncover the secret, the accused was handed over to the Income Tax Department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फूलपुर में 1.2 करोड़ मूल्य का सोना व 21 लाख नकद पकड़े जाने का राज पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं उगलवा पाई। बरामद माल क्यों, कहां और किसके पास ले जाया जा रहा था, इस बारे में देर रात तक अफसर कोई जानकारी नहीं जुटा पाए। उधर शाम को आरोपी आयकर विभाग को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

आरोपी शेख अबु तालिब पुत्र शेख हन्नान एक दिन पहले मंगलवार को फूलपुर कस्बे में चेकिंग के दौरान सोना व नकदी संग पकड़ा गया था। वह जंगलपारा बाजार अलीपुर, हुगली पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस रात भर उससे पूछताछ में जुटी रही। बुधवार सुबह आयकर के साथ ही बिक्रीकर विभाग की टीम भी पहुंच गई। साथ ही बारी-बारी से उससे पूछताछ की। फिलहाल आरोपी बरामद माल के संबंध में कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं दे पाया। उधर शाम को पुलिस ने आरोपी को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

एसीपी फूलपुर मनोज सिंह ने बताया कि युवक बरामद माल सराफा कारोबार से संबंधित बता रहा है लेकिन वह कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं दे पाया है। आयकर विभाग के उप निदेशक जांच अरविंद चौहान, आयकर अधिकारी जांच जितेंद्र यादव, संजय कुमार मेहता, सौरभ कुमार व अर्पित कौशल ने युवक से पूछताछ की। लेकिन उससे कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने उसे आयकर विभाग के हवाले कर दिया। आयकर अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ाका दल व पुलिस ने पकड़ा था

निकाय चुनाव के लिए गठित उड़ाका दल ने एक दिन पहले यह कार्रवाई की थी। फूलपुर कस्बे में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो से 1.20 करोड़ का सोना व 21 लाख नकद बरामद किए। बरामद सोना 1.975 किग्रा व कुल नकदी 21,48,978 रुपये है। इसे कोषागार में जमा करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed