फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police caught two miscreants who cheated by becoming a pulse trader

दाल व्यवसायी बनकर ठगी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Mon, 23 Aug 2021 03:38 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 23 Aug 2021 03:38 PM IST
सार

यदि वह एडवांस रुपये दे तो उसे सस्ते दाम पर दाल उपलब्ध करा देंगे। उत्तम सिंह उनके झांसे में आ गया और उन्हें 30 हजार रुपये दे दिए। वहां से निकलने के बाद दोनों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

विज्ञापन
Police caught two miscreants who cheated by becoming a pulse trader
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा स्कूटी के साथ गिरफ्तार ठगी करने के आरोपी युवक। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

दाल कारोबारी बनकर ठगी करने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास से ठगी के पांच हजार रुपये व स्कूटी बरामद हुई। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सरायरजई निवासी उत्तम सिंह की मदाफरपुर में जूते चप्पल की दुकान है। सात अगस्त को उनके पास स्कूूटी से दो युवक पहुंचे। युवकों ने बताया कि वे लोग दाल का कारोबार करते हैं। मौजूदा समय में दाल से लदा ट्रक शहर में खड़ा है।
विज्ञापन


यदि वह एडवांस रुपये दे तो उसे सस्ते दाम पर दाल उपलब्ध करा देंगे। उत्तम सिंह उनके झांसे में आ गया और उन्हें 30 हजार रुपये दे दिए। वहां से निकलने के बाद दोनों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी ने कारोबारी को झांसा देकर रुपये उड़ाने वाले बदमाशों को निर्मल तिराहे के पास से शनिवार की रात दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए संदीप यादव निवासी ओझला थाना कंधई व सुरेश कुमार तिवारी निवासी ताला थाना कंधई ने बताया कि वे लोग अक्सर दाल कारोबारी बनकर लोगों को झांसा देकर रुपये उड़ा देते हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच हजार रुपये, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed