{"_id":"6a257665f91ad6e90e055db7","slug":"police-bharti-railways-to-reserve-special-train-rakes-for-constable-recruitment-exam-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Bharti : सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन के रेक को रखेगा आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Bharti : सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन के रेक को रखेगा आरक्षित
Sun, 07 Jun 2026 07:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आठ से दस जून तक ली जाने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे और रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
train new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आठ से दस जून तक ली जाने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे और रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस बड़ी परीक्षा के लिए रेलवे प्रशासन ने जहां एक ओर ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की है तो वहीं यूपी रोडवेज ने 50 से अधिक बसों को रिजर्व रखा है। ताकि भीड़ बढ़ने पर बसों का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस भर्ती परीक्षा में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडल के स्टेशनों पर तकरीबन सात लाख अभ्यर्थियों की आवाजाही का अनुमान है। इसके लिए प्रयागराज स्थित मंडल कार्यालय में वार रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थियों एवं अन्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा तथा मिर्जापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त रेक उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल विशेष ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया जा सके। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला एवं मिर्जापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर यूपी रोडवेज ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 650 बसों का संचालन करने की तैयारी की है। 50 से अधिक बसों को रिजर्व में भी रखा जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज रीजन रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक डिपो के एआरएम को निर्देश दिया गया है कि जिस रूट पर परीक्षार्थियों की भीड़ अधिक होगी उस रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित करें।