फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police beat up a young man who was staging a sit-in at the gate of the police station, his health deteriorated

थाने के गेट पर धरना दे रहे युवक को पुलिस ने पीटा, तबीयत बिगड़ी

Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police beat up a young man who was staging a sit-in at the gate of the police station, his health deteriorated
दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने से परेशान युवक तीन दिन से थाने के गेट पर धरना दे रहा था। रविवार को गेट से उसे कुछ पुलिसकर्मी अंदर खींच ले गए। आरोप है कि इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ बाजार निवासी अर्जुन गुप्ता ने कुछ दिनों पूर्व संग्रामगढ़ विपणन केंद्र से दुकानों पर जाने वाले राशन की कालाबाजारी के संबंध में फोटो और वीडियो तैैयार की थी। यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी। आरोप है कि साजिश के तहत रामपुर दाबी निवासी राधेश्याम सरोज से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इस पर वह 26 जून को धरने पर बैठ गया। अधिकारियों ने उसे यह कहते हुए उठाया कि जांचकर सही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाद में हीलाहवाली होने पर उसने एक जुलाई से थाने के सामने धरना देना शुरू कर दिया। रविवार की सुबह करीब 10 बजे वह थाना गेट पर धरने पर बैठा था। इस दौरान थानाध्यक्ष समेत कुछ पुलिसकर्मी गेट पर पहुंचे और उसे पकड़ कर घसीटते हुए थाने के अंदर ले गए। आधे घंटे बाद थाने के पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए सीएचसी संग्रामगढ़ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से गंभीर दशा में चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित अर्जुन गुप्ता का आरोप है थाना गेट से ले जाकर थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि अर्जुन गुप्ता के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है। उन्हें थाने के अंदर बुलाया गया था। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। जिस पर इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed