फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police arrived in the search of young man the girl fell from the roof

युवक की तलाश में पहुंची पुलिस को देख छत से गिरी युवती

Sun, 15 Mar 2020 10:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
police arrived in the search of young man the girl fell from the roof
मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक जार्जटाउन पुलिस की हिरासत से भाग निकला। पुलिसकर्मी उसे तलाशने उसके घर गए तो दहशत में आरोपी की बहन छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है। उधर मामले में चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

जार्जटाउन के डड़िया मोहल्ले का रहने वाले शंकर पटेल व उसके साथी सुमित पासी को शनिवार रात जार्जटाउन पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था। सुबह पांच बजे टॉयलेट जाने के बहाने शंकर हिरासत से भाग निकला। जानकारी पर थाने में हड़कंप मच गया। आसपास कुछ भी पता न चलने पर थाने के चार पुलिसकर्मी सुबह छह बजे के करीब उसके घर पहुंच गए। आरोपी के भाई रमेश ने बताया कि भाई के न होने पर पुलिसकर्मी उसके पिता को पकड़कर ले जाने लगे। इस दौरान छत पर मौजूद उसकी दिव्यांग बहन पड़ोसियों को बुलाने दौड़ी। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर पड़ी जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। आननफानन में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर चर्चा रही कि मामले में दबिश को गए चारों पुलिसकर्मियों(एक दरोगा तीन सिपाही) को लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed