फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrested accused of 27 lakh theft case

मुंबई में हुई 27.4 लाख की चोरी का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police arrested accused of 27 lakh theft case
Police arrested accused of 27 lakh theft case - फोटो : CITY DESK
सरायइनायत से पकड़ा गया, स्कॉर्पियो-पांच हजार नगद बरामद
विज्ञापन

ठाणे क्राइम ब्रांच की सूचना पर एसटीएफ ने की कार्रवाई
प्रयागराज। मुुंबई में हुई 27.4 लाख की चोरी की वारदात का मास्टर माइंड रामबाबू सरोज (36) सरायइनायत इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। ठाणे क्राइम ब्रांच से मिली सूचना पर एसटीएफ ने उसे पकड़ा। उसके पास से स्कॉर्पियो के अलावा पांच हजार नगद व अन्य सामान बरामद हुआ है।
एसटीएफ अफसरों ने बताया कि ढाई महीने पहले मुंबई के ठाणे जिला स्थित उल्हासनगर में रहने वाले सिगरेट व्यवसायी मुनींदर नागेंद्र की दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी हुई थी। इसमें 18.97 नगद व 8.4 लाख रुपये के सिगरेट उड़ा दिए गए थे। ठाणे के नौपाडा थाने में दर्ज इस मामले की जांच कर रही ठाणे क्राइम ब्रांच ने एक अभियुक्त मो. साहिल अब्बासी को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि घटना का मास्टरमाइंड रामबाबू सरोज निवासी प्रयागराज है। ठाणे क्राइम ब्रांच की सूचना पर सुरागरशी में लगी एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को उसे हनुमानगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने खुद को सरायइनायत के लहरपतेर गांव का रहने वाला बताया।
विज्ञापन

घटना के बाबत जानकारी दी कि ठाणे में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने के दौरान उसकी मुलाकात भदोही निवासी ऑटो रिक्शा चालक मो. साहिल से हुई। जिसके साथ मिलकर उसने चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। सिगरेट व्यवसायी की दुकान से चोरी के बाबत बताया कि उल्हासनगर के सचदेवानगर स्थित दुकान से दोनों ने नगदी भरी तिजारी व 8.4 लाख के सिगरेट के बक्से व दो मोबाइल उड़ाए थे। 15 किमी दूर जाकर उन्होंने तिजोरी तोड़कर नगदी ले ली जबकि सिगरेट एक कारोबारी को बेच दी थी। चोरी के रुपयों से ही उसने एक पुरानी स्कॉर्पियो खरीदी व बाकी रकम खेती-बारी में लगा दी। एसटीएफ ने बताया कि ठाणे क्राइम ब्रांच को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed