फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrested 15 gamblers, recovered Rs 2.20 lakh, crime branch took action

Prayagraj : पुलिस ने 15 जुआरी पकड़े, 2.20 लाख रुपये बरामद, क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

Wed, 08 Oct 2025 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 02:57 PM IST
सार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज स्थित एक घर में क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार देर शाम पुलिस ने घेराबंदी कर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया। घटनास्थल से 1.20 लाख और आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Police arrested 15 gamblers, recovered Rs 2.20 lakh, crime branch took action
लूकरगंज में पकड़े गए जुआरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज स्थित एक घर में क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार देर शाम पुलिस ने घेराबंदी कर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया। घटनास्थल से 1.20 लाख और आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली कि लूकरगंज में कई दिनों से जुआ चल रहा है। सूचना पर एडीसीपी पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम बनाई गई। मंगलवार देर शाम एक टीम ने जुआरियों के स्थल को चारों ओर से घेर लिया। दूसरी टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने लगी। कुछ जुआरी भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। फिर भी कई भाग निकले। मौके से नगदी के अलावा 17 मोबाइल और पांच बाइक भी बरामद हुई है।

विज्ञापन

 

एक्स पर किया गया था ट्वीट

पिछले कई दिनों से एक्स पर पोस्ट किया जा रहा था कि गप्पी निषाद के संचालन में कई दिनों से जुआ चल रहा है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। गौरतलब यह कि खुल्दाबाद थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चर्चा है कि स्थानीय पुलिस को पता होने के बावजूद भी लगातार जुआ चल रहा था।

विज्ञापन

इन इनकी हुई गिरफ्तारी

प्रतीक कुशवाहा, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार तिवारी, अंजर अहमद, गोविंद सिंह, विजय कुमार यादव, संदीप कुमार तिवारी, शुभम पांडेय, मुकेश कुमार, सेबू, सत्य प्रकाश, शाहिद मुश्ताक, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार और विनय सिंह को मौके पर ताश के पत्ते व नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं एडीसीपी पुष्कर वर्मा ने बताया कि छापामारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed