फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PNP: Final answer sheet released, all four questions will get marks

पीएनपी : जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 का अंतिम उत्तरमाला जारी, चार सवालों के सभी को मिलेंगे अंक 

Wed, 10 Nov 2021 08:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 08:47 PM IST
सार

सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 में चार सवाल गलत मिले, 24 आपत्तियां पाई गईं सही, विशेषज्ञों की राय पर बदले गए उत्तर, कई प्रश्नों के दो विकल्प सही मिले।

विज्ञापन
PNP: Final answer sheet released, all four questions will get marks
शिक्षक भर्ती - फोटो : social media

विस्तार

जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 की अंतिम उत्तरमाला बुधवार शाम सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसमें चार सवालों के जवाब गलत पाए गए। ऐसे में इन प्रश्नों के अंक सभी अभ्यर्थियों को मिलेंगे। इसके अलावा विशेषज्ञों की राय पर कई प्रश्नों के दो विकल्प सही पाए गए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि कुल 24 आपत्तियां सही पाई गई। जिसमें एक से अधिक उत्तर सही थे, या कुछ प्रश्नों के पहली उत्तरमाला में जो उत्तर था, वह गलत था। विशेषज्ञों की राय पर इसमें बदलाव हुआ है। 
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 17 अक्तूबर को परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें 3,37,915 के सापेक्ष 2,72,380 अभ्यर्थी उपस्थित थे। परीक्षा के बाद पीएनपी की ओर से उत्तरमाला जारी की गई थी। इसके बाद 25 अक्तूबर तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां ली गई। बड़ी संख्या में आपत्तियां आई। इस पर विशेषज्ञ कमेटी ने आपत्तियों की जांच की। बुधवार को पीएनपी की ओर से संशोधित उत्तरमाला जारी की गई। इसमें चार प्रश्न ऐसे पाए गए, जिनके उत्तर गलत थे।
विज्ञापन


इसमें अंग्रेजी के तीन और गणित/ विज्ञान का एक प्रश्न का उत्तर गलत था। इन चार प्रश्नों के  अंक सभी अभ्यर्थियों को मिलेंगे। बुकलेट सीरीज ए सामान्य अध्ययन का प्रश्न संख्या 16 के  दो विकल्प सहीं हैं। हिंदी में दो प्रश्नों के दो उत्तर सहीं है, एक प्रश्न का उत्तर बदला है। संस्कृत में दो प्रश्नों के दो उत्तर सही हैं, तीन प्रश्नों का उत्तर बदला है। अंग्रेजी में एक प्रश्न के तीन विकल्प सही हैं और एक प्रश्न के दो विकल्प सही पाए गए हैं। सामाजिक अध्ययन में दो प्रश्न का उत्तर बदला है। विज्ञान व गणित में दो प्रश्न के दो उत्तर सही हैं। वहीं द्वितीय प्रश्न में बुकलेट सीरीज ए में प्रश्न संख्या 32 का दो उत्तर सही पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed