{"_id":"5c0ec0ebbdec2241a9113d3e","slug":"pm-modi-to-hold-lok-sabha-elections-with-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के साथ लोकसभा चुनाव को भी साधेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के साथ लोकसभा चुनाव को भी साधेंगे पीएम मोदी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन के कई मायनों में भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी यहां कुंभ से जुड़े कार्यों का लोकार्पण करने आ रहे हैं, लेकिन अंदावा में आयोजित जनसभा के माध्यम से वे मिशन-2019 के लिए माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। शायद इसी वजह से पार्टी की ओर से आयोजित इस जनसभा में प्रयागराज ही नहीं, बल्कि कौशांबी, प्रतापगढ़ और भदोही जिले से भी हजारों कार्यकर्ताओं को बुलाने का फरमान जारी कर दिया गया है।
पीएम की जनसभा को लेकर वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए इन चारों जिलों की लोकसभा सीटों से टिकट के संभावित दावेदारों को भी अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। पार्टी सूत्रों का कहना है प्रयाग जिले की सभी विधानसभा सीटों से 15-15 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा भदोही, प्रतापगढ़ और कौशांबी जिले की सभी विधानसभा सीटों से 10-10 हजार लोगों को जनसभा में बुलाने की बात कही जा रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता की माने तो जनसभा में चार लाख से ज्यादा लोगों को बुलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र देव पांडेय का कहना है कि पीएम का प्रयागराज आगमन लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। एक तरह से यह लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज है। उपचुनाव में मिली हार के बाद कार्यकर्ता भी मायूस हैं। ऐसे में पीएम का भाषण कार्यकर्ताओं को संजीवनी देने का काम करेगा। प्रयागराज से वे वोटरों को भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता सकते हैं।