{"_id":"5c73beefbdec2273a67cae65","slug":"pm-modi-security-is-high-class-in-kumbh-mela-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का कुंभ दौरा: संगम से लेकर गंगा पंडाल तक छावनी में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का कुंभ दौरा: संगम से लेकर गंगा पंडाल तक छावनी में तब्दील
Mon, 25 Feb 2019 03:39 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 25 Feb 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शहर समेत मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। मेला क्षेत्र की चारों सीमाएं पहले ही सील कर दी गई थीं। संगम से लेकर गंगा मंच के सभी मार्ग छावनी में तब्दील रहे। सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों की गाड़ियां लाल सड़क पर पेट्रोलिंग करती रहीं। जगह-जगह बैरीकेडिंग पर अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और स्थानीय पुलिस जवान हर स्थानों पर पैनी निगाह रखे हुए थे। एयर फोर्स भी सजग रही।
पीएम मोदी के प्रयागराज आगमन को देखते हुए जिला और मेला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। सुबह दस बजे ही प्रशासनिक अफसरों ने फाफामऊ, झूंसी, नैनी और कानपुर रोड के अलावा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशनों, अलोपीबाग डाट पुल, बैरहना चौराहा सहित मेला क्षेत्र को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर बैरीकेडिंग कर आवागमन रोक दिया। इन स्थानाें पर अर्द्धसैनिक बल, बीएसएफ, आरएएफ को तैनात किया गया था। खास तौर पर संगम नोज पर पीएम के गंगा स्नान के पहले ही पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया।
बीस किलोमीटर का एरिया पूरी तरह एसपीजी के कब्जे में रहा। संगम से आने वाली लाल सड़क पर तक पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों को लगाया गया था। किसी को यहां से गुजरने नहीं दिया गया। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटाें संगम घाट एसीपीजी के कब्जे में रहा। इसी बीच मोदी ने संगम स्नान कर गंगा आरती की।
विज्ञापन
मोदी को देखने की हसरत रह गई अधूरी
पीएम मोदी को देखने की हसरत लिए कुंभ मेला क्षेत्र आए कई लोगों की हसरत अधूरी रह गई। नैनी में अरैल स्थित मेला क्षेत्र इलाके में भी लोगों की काफी भीड़ जमा थी। लेकिन सुरक्षा कारणों से पीएम को करीब से देखने की चाह पूरी नहीं हो सकी। हालांकि रोक-टोक बाद में हटा दी गई मगर, लोगों का कहना था कि वह पीएम को सुनने आए थे। नैनी के आलोक बताते हैं कि पीएम को संगम स्नान करते देखना चाहते थे। लेकिन, पुलिस ने मेला क्षेत्र में काफी पहले ही उन्हें रोक लिया।