फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi can come to Sangamnagar next month, will inaugurate the works of Mahakumbh

प्रयागराज : अगले माह संगमनगरी आ सकते हैं पीएम मोदी, महाकुंभ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण

Wed, 13 Nov 2024 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 07:32 PM IST
सार

निषादराज उद्यान का निर्माण हो चुका है तो निषादराज एवं भगवान राम की गले लगते हुए प्रतिमा भी लग गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शृंग्वेरपुर धाम में निर्माण कार्यों के शिलान्यास के दौरान ही घोषणा की थी कि लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री आएंगे।

विज्ञापन
PM Modi can come to Sangamnagar next month, will inaugurate the works of Mahakumbh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुंभ मेला क्षेत्र के अलावा शृंग्वेरपुर धाम में भी कार्यक्रम संभावित है। मेला एवं जिला प्रशासन की ओर इसे लेकर तैयारी भी तेज कर दी गई है। प्रधानमंत्री का 11 से 15 दिसंबर के बीच कार्यक्रम संभावित है। शृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र के साैंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में है। निषादराज उद्यान का निर्माण हो चुका है तो निषादराज एवं भगवान राम की गले लगते हुए प्रतिमा भी लग गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शृंग्वेरपुर धाम में निर्माण कार्यों के शिलान्यास के दौरान ही घोषणा की थी कि लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री आएंगे।

विज्ञापन

अब महाकुंभ आयोजन से पहले प्रधानमंत्री का मेला क्षेत्र में आने का कार्यक्रम सुनिश्चित माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वयं 11 से 15 दिसंबर के बीच प्रधानमंत्री के प्रयागराज आने की घोषणा की है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भी मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री इस दौरान साढ़े छह हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार डेढ़ सौ से अधिक निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें महाकुंभ के अलावा जिले की अन्य निर्माण परियोजनाएं भी शामिल हैं। मेला प्रशासन की ओर इनकी सूची शासन को भेज दी गई है। उसी समय प्रधानमंत्री का शृंग्वेरपुर में भी कार्यक्रम संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद तथा डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने अक्तूबर में शृंग्वेरपुर में कार्यों का निरीक्षण किया था। इनके बाद भी एडीएम, सीआरओ तथा अन्य अफसरों के लगातार दौरे जारी हैं। अफसरों की इस दौड़ को प्रधानमंत्री के आगमन से ही जोड़कर देखा जा रहा है। वहां हेलीपैड के लिए जमीन चिह्नित किए जाने की भी बात भी कही जा रही है।

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। वह शृंग्वेरपुर जाएंगे या नहीं इसे लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगले महीने प्रधानमंत्री आना संभावित है। उनके आगमन को देखते हुए मेला क्षेत्र के अलावा शृंग्वेरपुर में भी तैयारी की जा रही है।

पांच वर्षीय बाल राम श्रीश को है प्रधानमंत्री का इंतजार

शृंग्वेरपुर धाम के पांच वर्ष के श्रीश बाहुबली महाराज प्रधानमंत्री से मिलने की हठ कर बैठे हैं। श्रीश को श्रीरामचरितमानस की चौपाइयांं कंठस्थ हैं। इसलिए उन्हें बाल राम के नाम से जाना जाता है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री से मिलने तक भगवान राम की वेशभूषा धारण किए रहेंगे। उनसे विहिप नेता रहे प्रवीण तोगड़िया, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री संजय निषाद समेत अनेक नेता मिल चुके हैं। अब श्रीश को प्रधानमंत्री का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed