फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pinky and Anil lost due to restrictions

पाबंदियों से हार गए पिंकी और अनिल

Fri, 30 Aug 2019 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pinky and Anil lost due to restrictions
Pinky and Anil lost due to restrictions
प्रयागराज। हंडिया के किरांव गांव में गुरुवार की दोपहर जहर खाकर जान देने वाले पिंकी और अनिल घर वालों की पाबंदियों से हार गए। पिंकी का मोबाइल छीनने के साथ ही घर वालों ने उसके बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी थी। एक होने का कोई भी रास्ता जब उन्हें नहीं दिखा तो दोनों ने खुद को खत्म करने का निर्णय ले लिया। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और जहर खा लिया।
विज्ञापन

अनिल और पिंकी पड़ोस में रहते थे। बचपन से ही साथ खेले और बड़े हुए। दोनों एक ही कालेज में पढ़ते भी थे। वहीं उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। धीरे धीरे उनकी करीबी दोस्ती का सबको पता चलने लगा। दोनों एक ही बिरादरी के थे लेकिन पिंकी के पिता को लगता था कि उनकी बेटी ने किसी से प्यार करके उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म कर दी। पिंकी पर ढेरों पाबंदियां लगा दी गईं। दोनों का संपर्क एकदम बंद हो गया तो दोनों ने भागने का निर्णय ले लिया। करीब पांच महीने पहले दोनों भाग निकले। राजित राम ने अनिल के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस उन्हें ढूंढने लगी।
विज्ञापन

अनिल और पिंकी भाग तो गए थे लेकिन दुश्वारियां शुरू हो गईं। अनिल की उम्र 20 और पिंकी 18 साल की। घर से ले गए पैसे कितने दिन चलते। दोस्तों की मदद से करीब दो महीने तक दोनों कहीं बाहर रहे। होटल में रह नहीं सकते थे, दोस्तों के अलावा और कोई मदद नहीं कर रहा था। दुनिया भर की दुश्वारियों के कारण दो महीने बाद पिंकी वापस आ गई। पुलिस ने 164 के तहत उसका बयान कराया। इंस्पेक्टर हंडिया ने बताया कि पिंकी का मेडिकल भी कराया गया लेकिन उसने खुद को बालिग बताते हुए कहीं भी अनिल का नाम नहीं लिया, इसलिए पुलिस ने अनिल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे भन्नाए पिंकी के पिता ने उस पर और पाबंदियां लगा दीं। दोनों की मौत के बाद पुलिस ने घर वालों के बयान लिए। उनका कहना था कि वापस आने के बाद दोनों कैसे संपर्क में आ गए थे, उन्हें नहीं न ही आज की घटना के बारे में पहले से कुछ पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाख दबाव डाला, नहीं दिया अनिल के खिलाफ बयान
घर वालों से नाराज होकर पिंकी और अनिल पांच महीने पहले भाग निकले थे। जब पिंकी वापस आई तो पिता और घर वालों ने उस पर बहुत दबाव डाला कि वह अनिल के खिलाफ बयान दे दे लेकिन पिंकी टस से मस नहीं हुई। न तो उसने पुलिस के सामने अनिल के खिलाफ बयान दिया न ही मजिस्ट्रेट के सामने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed