{"_id":"6a46b91a05c1a7154e0fdeff","slug":"pickup-rams-into-rear-of-dumper-driver-dies-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-16833-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डंपर में पीछे से घुसी पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डंपर में पीछे से घुसी पिकअप, चालक की मौत
Fri, 03 Jul 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा- चालक अर्जुन प्रसाद की फ़ाइल फ़ोटो व क्षतिग्रस्त पिकअप व बिखरा सामान
रामनगर गंसियारी स्थित फोरलेन पर बृहस्पतिवार सुबह आगे चल रहे गिट्टी लदे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान पीछे चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा डंपर में चिपक गया। केबिन में फंसे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान अर्जुन प्रसाद मौर्या (48) निवासी जोगीपुर, प्रतापगढ़ के रूप में हुई। बृहस्पतिवार सुबह वह प्रयागराज से पिकअप में अरुई लादकर प्रतापगढ़ जा रहे थे। मऊआइमा के रामनगर गंसियारी स्थित फोरलेन पर आगे चल रहे गिट्टी लदे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो पीछे चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसा। इससे पिकअप चालक की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप को सीधा कराया और केबिन में फंसे अर्जुन के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक के बड़े बेटे शिवम मौर्या ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। परिवार में पत्नी शकुंतला देवी, बेटे शिवम, सत्यम और बेटी खुशबू हैं। शिवम ई-रिक्शा चलाता है, जबकि सत्यम और खुशबू पढ़ाई कर रहे हैं। इंस्पेक्टर राम मूर्ति यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से डंपर और चालक की तलाश की जा रही है।