फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur by-election: To stop the split in Kshatriya votes, BJP played Trump card, BSP has fielded Thakur

फूलपुर उप चुनाव : क्षत्रिय मतों में बिखराव रोकने को भाजपा ने चला ट्रंप कार्ड, बसपा ने उतारा है ठाकुर प्रत्याशी

Mon, 11 Nov 2024 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 05:46 PM IST
सार

कोटवा व आसपास के पांच गांव में क्षत्रिय वोटरों की बहुलता है। सिर्फ कोटवा में ही करीब पांच हजार क्षत्रिय वोट हैं। इनमें कोटवा, ढोकरी, कतवारूपुर, सुदनीपुर कला, छिबैया, सुदनीपुर खुर्द, बजहा, रिठैया शामिल हैं। इन सभी गांवों को मिलाकर करीब 15 हजार क्षत्रिय वोटर हैं।

विज्ञापन
Phulpur by-election: To stop the split in Kshatriya votes, BJP played Trump card, BSP has fielded Thakur
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर उपचुनाव के लिए कोटवा में सीएम की जनसभा का आयोजन क्षत्रिय मतों में बिखराव रोकने के लिए भाजपा का ट्रंप कार्ड खेलना है। कोटवा व आसपास के पांच गांव क्षत्रिय वोटर बहुल हैं। उधर, बसपा के क्षत्रिय प्रत्याशी से भी सजातीय वोटों में सेंधमारी की आशंका भी है। इसी को देखते हुए पार्टी ने वहां अपने प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगने को सीधे सीएम को उतारा।

विज्ञापन

कोटवा व आसपास के पांच गांव में क्षत्रिय वोटरों की बहुलता है। सिर्फ कोटवा में ही करीब पांच हजार क्षत्रिय वोट हैं। इनमें कोटवा, ढोकरी, कतवारूपुर, सुदनीपुर कला, छिबैया, सुदनीपुर खुर्द, बजहा, रिठैया शामिल हैं। इन सभी गांवों को मिलाकर करीब 15 हजार क्षत्रिय वोटर हैं।

विज्ञापन

अब बात करें लोकसभा चुनाव की तो यहां से विधायक रहे प्रवीण पटेल को अपनी ही विधानसभा में करीब 18 हजार वोटों से पिछड़ना पड़ा था। यही वजह थी कि लोकसभा चुनाव में उनकी जीत का अंतर महज चार हजार वोट रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी ही विधानसभा में 18 हजार वोटों का डेंट भाजपा के लिए चिंता का सबब था। उधर, बसपा की ओर से उपचुनाव में स्थानीय क्षत्रिय प्रत्याशी को उतारे जाने से पार्टी को अपने परंपरागत वोटों में बिखराव की भी आशंका सताने लगी। बसपा प्रत्याशी जीतेंद्र सिंह काेटवा के पास स्थित कतवारूपुर गांव के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed