फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phaphamu crematorium submerged, fear of drowning of dozens of dead bodies

गंगा का जलस्तर बढ़ने से लबालब हुआ फाफामऊ श्मशान घाट, दर्जनों शव बहने की आशंका

Mon, 28 Jun 2021 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Jun 2021 12:28 AM IST
सार

  • घाट डूबते ही गंगा में तैरने लगी चिताएं जलाने के लिए मंगाई गई लकड़ियां, घाट से हटाए गए निगम के कर्मचारी

विज्ञापन
Phaphamu crematorium submerged, fear of drowning of dozens of dead bodies
prayagraj news : गंगा का जलस्तर बढ़ने से लबालब हुआ फाफामऊ घाट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

गंगा के कछार में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के साथ ही फाफामऊ श्मशान घाट डूब गया है। इससे महीने भर से इस घाट पर रेत में दफनाए गए शवों को निकाल कर जलाने का काम नगर निगम को रोकना पड़ गया। इस श्मशान घाट पर शवों को बहने से रोकने के लिए लगाए गए कर्मियों में से एक की साइकिल भी बह गई। दोपहर बाद तक पानी के बीच कई शव दिखाई देते रहे, लेकिन गंगा के प्रवाह में दर्जनों शवों के बहने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Phaphamu crematorium submerged, fear of drowning of dozens of dead bodies
prayagraj news : गंगा का जलस्तर बढ़ने से लबालब हुआ फाफामऊ घाट। - फोटो : prayagraj

जलस्तर में वृद्धि होने से फाफामऊ श्मशान घाट पर रात में ही पानी आ गया। रविवार को पूरा घाट डूब गया। इससे नगर निगम को वहां रेत से निकल रही लाशों को जलाने का काम ठप करना पड़ा। पानी बढ़ने के बाद नगर निगम की ओर से तैनात कर्मी भी वहां से हटा लिए गए। दोपहर बाद तक इस घाट पर बांस के घेरे में कई जगह शवों के दफनाए जाने के निशान नजर आते रहे। कहीं इन शवों को जलाने के लिए नगर निगम की ओर से मंगाई गई लकड़ियां बहती रहीं, तो कहीं रामनामी और कफन बहते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Phaphamu crematorium submerged, fear of drowning of dozens of dead bodies
prayagraj news : गंगा का जलस्तर बढ़ने से लबालब हुआ फाफामऊ घाट। - फोटो : prayagraj
गंगा के प्रवाह में दर्जनों शवों के भी बहने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कोरोना काल में बीते अप्रैल और मई महीने के दौरान इस घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जगह न मिलने की वजह से सैकड़ों लोगों ने रेत में शवों को दफना दिया था। हालांकि उन दिनों जब ये शव रेत हटने से बाहर दिखाई देने लगे और शोर मचने लगा था, तब योगी सरकार ने इन लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराने का निर्देश दिया था। उसके बाद करीब महीने भर से नगर निगम की ओर से फाफामऊ घाट पर रेत से निकाले जा रहे लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराया जा रहा था, ताकि इन शवों को गंगा में बहने और प्रदूषण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed