फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phaphamau and Jhunsi won their matches in the Rana Cricket Tournament.

Prayagraj News: राना क्रिकेट टूर्नामेंट में फाफामऊ और झूंसी ने जीते अपने मुकाबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Phaphamau and Jhunsi won their matches in the Rana Cricket Tournament.
मऊआइमा के सिसई सिपाह में चल रहे राना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच फाफामऊ और पटेल क्लब बुआपुर के बीच खेला गया। फाफामऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 120 रन बनाए। जवाब में पटेल क्लब बुआपुर ने निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर मात्र 67 रन ही बना सकी। फाफामऊ के चंदन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच हमदान इलेवन और झूंसी की बीच खेला गया। झूंसी ने आठ ओवर में आठ विकेट खोकर 73 रन बनाए। जवाब में हमदान इलेवन ने निर्धारित ओवर में 71 रन ही बना सकी। झूंसी ने दो रन से मैच जीत लिया। टीम के अनिल पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर साजिद खान, आरिफ, कलंदरपुर चौकी इंचार्ज संजय मौर्य, दिलशाद अहमद कल्लू, अब्दुल हक इफ्तेखार, अनवर सिद्दीकी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के संचालक अयान खान, मुजीब, नसीम, मलिक जुनैद खान का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed