{"_id":"5a2851714f1c1bc45b8ba8df","slug":"phaphamau-and-allapur-ran-into-dragon-people-rushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाफामऊ और अल्लापुर में अजगर देख भागे लोग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाफामऊ और अल्लापुर में अजगर देख भागे लोग, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाफामऊ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में बुधवार को 12 फीट लंबा और 40 किलो वजन का अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वहीं अल्लापुर में बाघंबरी हाउसिंग स्कीम में रहने वाले नगर निगम के जोनल अफसर के घर अजगर का बच्चा घूमता देख अफरातफरी मच गई। फाफामऊ में सूचना पाकर पहुंचे इविवि के प्रोफेसर एनबी सिंह ने अजगर को पकड़ लिया। वहीं अल्लापुर में खुद जोनल अधिकारी ने अजगर पकड़ा। दोनों अजगर वन विभाग के सुपुर्द किए गए हैं।
फाफामऊ के डिग्री कॉलेज में अजगर निकलने की सूचना पाकर वहां पहुंचे इविवि बॉटनी विभाग के प्रोफेसर एनबी सिंह ने अजगर की स्थिति भांपी। मौके पर भीड़ एकत्र थी। लोगों को वहां से हटाकर कड़ी मशक्कत के बाद प्रोफेसर सिंह ने अजगर को मुंह की तरफ से पकड़कर काबू में किया। उन्होंने बताया कि अजगर वजन 40 किलो से अधिक और लंबाई करीब 12 फीट है। डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची और अजगर को जंगल में छोड़ने के लिए ले गईं।
वहीं अल्लापुर में रहने वाले नगर निगम के जोनल अफसर नीरज सिंह के लॉन में अजगर देखा गया। शोरगुल मचा तो वहां भीड़ जुट गई। इस बीच नीरज ने ही हिम्मत कर अजगर को पकड़ लिया। उसे वह नगर निगम तक लाए। वहां तमाशबीनों की भीड़ लगी थी। उन्होंने बताया कि उनके घर के पीछे दूरसंचार विभाग का आफिस है, जहां झाड़ियां आदि हैं। अजगर शायद वहीं से आया होगा। अपर नगर आयुक्त की सूचना पर वन विभाग की टीम इस अजगर को भी अपने साथ ले गई। अजगर निकलने की दोनों घटनाएं बुधवार को दिन भर चर्चा में रहीं।