{"_id":"5ce84431bdec22070f67fe72","slug":"pgat-2-entrance-test-from-may-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीएटी-2 की प्रवेश परीक्षा 30 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीएटी-2 की प्रवेश परीक्षा 30 मई से
Sat, 25 May 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में पीजीएटी-2 के तहत परास्नातक के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 मई एवं तीन जून और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा चार एवं पांच जून को आयोजित की जाएगी। इविवि प्रशासन ने इन सभी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इविवि की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीजीएटी-2 के तहत 30 मई को सुबह 9.30 से 11.30 बजे के सत्र में बीएड एवं एमएड और अपराह्न दो से शाम चार बजे के सत्र में एमएससी फूड एंड न्यूट्रीशियन, एमबीए/एमबीएआरडी, एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल केमेस्ट्री एंड सॉयल साइंस) की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं, तीन जून को सुबह 9.30 से 11.30 बजे के सत्र में एप्लाइड जियोलॉजी (अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस), एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल जूलॉजी एंड एंटोमोलॉजी), एमए इन मास कम्युनिकेशन, मास्टर इन फाइन आर्ट्स, बीएससी बायो केमेस्ट्री एवं एमएससी टेक्सटाइल एंड अपेयरल डिजाइनिंग और दोपहर दो से शाम चार बजे के सत्र में एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस, एमएससी इन एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल बॉटनी), एमपीएड एवं एमएससी इन इंवॉयर्नमेंटल साइंस की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
उधर, आईपीएस के तहत चार जून को सुबह 9.30 से 11.30 बजे के सत्र में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन और दोपहर तीन से शाम छह बजे के सत्र में बीवोक इन फैशल डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, बीए इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा होगी। पांच जून को सुबह 9.30 से 11.30 बजे के सत्र में बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी न्यूट्रीशनल साइंस, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी और अपराह्न तीन से शाम छह बजे के सत्र में बीवोक इन मीडिया स्टडीज, बीए इन मीडिया स्टडीज, एमवोक इन मीडिया स्टडीज की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बीकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का रिजल्ट घोषित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को बीकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया। बीकॉम प्रथम वर्ष में 1514 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 551 विद्यार्थी बैक पेपर देंगे। परीक्षा में 455 अभ्यर्थी फेल हो गए हैं। 187 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी, जबकि पांच अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े गए थे। वहीं, बीकॉम द्वितीय वर्ष में 1557 छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जबकि 332 विद्यार्थी बैक पेपर की परीक्षा देंगे। परीक्षा में 190 अभ्यर्थी फेल हुए हैं, जबकि 18 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा के दौरान दो विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए थे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह के अनुसार परीक्षा परिणाम इविवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।