फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PG admission in CMP will also be online

सीएमपी में पीजी प्रवेश भी होगा ऑनलाइन

Fri, 11 Dec 2020 01:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
PG admission in CMP will also be online
प्रयागराज। इविवि में परास्नातक यानी पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संबंधित विभागों ने बृहस्पतिवार को भी कटऑफ जारी किए हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को विभाग में संपर्क करना है। वहीं, सीएमपी पीजी कॉलेज में इस बार पीजी प्रवेश भी ऑनलाइन होगीा। सीएमपी के साथ इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज एवं अन्य महाविद्यालयों में भी अगले सप्ताह से पीजी में दाखिले की खिडक़ी खुल जाएगी।
विज्ञापन

सीएमपी पीजी कॉलेज में इस बार स्नातक के प्रवेश भी ऑनलाइन लिए गए। कॉलेज ने पीजी प्रवेश की प्रक्रिया को भी पूरी तरह से ऑनलाइन करने की तैयारी की है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह से पीजी में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश लेंगे और ऑनलाइन फीस भी जमा करेंगे। बाद में शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को कॉलेज बुलाया जाएगा। वहीं, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि कॉलेज में अगले सप्ताह से पीजी प्रवेश की खिडक़ी खुल जाएगी। शुल्क जमा करने की व्यवस्था ऑनलाइन होगी, ताकि छात्रों को डिमांड ड्राफ्ट बनवाने या कैश की व्यवस्था करने के लिए भटकना न पड़े। बाकी प्रवेश प्रक्रिया ऑफलाइन होगी और अभ्यर्थियों को निर्धारित कटऑफ के तहत प्रवेश के लिए कॉलेज आना होगा। वहीं, ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह का कहना है कि कॉलेज में पीजी प्रवेश अगले सप्ताह से ऑफलाइन मोड में शुरू किया जाएगा। जल्द ही कटऑफ अंक जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इविवि में पीजी प्रवेश के कटऑफ
- संस्कृत में 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभी श्रेणी में 140 या अधिक अंक पाने वाले
- एमएड में 11 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे अनारक्षित वर्ग में 168 या अधिक अंक, ओबीसी में 158 या अधिक, एससी वर्ग में 156 या अधिक, एसटीवर्ग में 108 या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 160 या अधिक अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

- अर्थशास्त्र में 14 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे सभी श्रेणी में 148 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 103 या अधिक, एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी
- बॉटनी में 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे अनारक्षित श्रेणी में 198 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 178 या अधिक, एससी वर्ग में 158 या अधिक, एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी
- सांख्यिकी में 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे आरक्षित वर्ग में 144 या अधिक, ओबीसी वर्ग में 120 या अधिक अंक, एससी-एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी
- गणित में 14 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे सभी श्रेणी में 170 या अधिक अंक, एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी
- मानव विज्ञान प्रवेश 2020-21 में समस्त सफल अभ्यर्थी 14 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच समस्त मूल प्रमाणपत्रों एवं छायाप्रति के साथ विभाग में संपर्क करें
- दर्शनशास्त्र में 11 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक सभी श्रेणी में 124 या अधिक अंक
- भूगोल में 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे सभी श्रेणी में 204 या अधिक अंक
- टेक्सटाइल इन अपेरल डिजाइनिंग में 14 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे गृह विज्ञान विभाग में अनारक्षित श्रेणी में 136 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 108 या अधिक अंक, एससी, ईडब्ल्यूएस वर्ग में सभी अभ्यर्थी
- फूड एंड न्यूट्रिशन में 14 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे अनारक्षित श्रेणी में 170 या अधिक, ओबीसी वर्ग में 160.20 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 136 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 124 या अधिक अंक
- एमटेक अर्थ सिस्टम साइंस में 14 एवं 15 दिसंबर को अनारक्षित श्रेणी में 123 या अधिक, ओबीसी वर्ग में 102 या अधिक अंक, एससी-एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी
- महिला अध्ययन में 14 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक अनारक्षित श्रेणी में 115.60 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 103.70 या अधिक अंक, एससी-एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी
- जूलॉजी में 15 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सभी श्रेणी में 186 या अधिक अंक, एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी
सीएमपी डिग्री कॉलेज में आज का कटऑफ
- बीकॉम प्रथम वर्ष में एससी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीएससी जीव विज्ञान में एससी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीए में ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीसीए में ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में आज का कटऑफ (कीडगंज परिसर)
- बीए (केवल छात्र) प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 80 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 35 या अधिक अंक, कश्मीर विस्थापित, दिव्यांग श्रेणी के सभी अभ्यर्थी
जीरोरोड परिसर
- बीए (केवल छात्राएं) सभी वर्ग में 20 या अधिक अंक, एसटी वर्ग, कश्मीर विस्थापित सभी छात्राएं
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बीएड विभाग के नोटिस बोर्ड पर कला वर्ग में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट लगा दी गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 12 दिसंबर कर दी गई है।
- बीएलएलबी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष में नवप्रवेशी छात्राएं एनसीसी में प्रवेश के लिए 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे एनसीसी कक्ष (पुस्तकालय के बगल) में उपस्थित हों।

आर्य कन्या गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बीए एवं बीकॉम की स्नातक प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी छात्राएं प्रवेश के लिए अपने शैक्षिक प्रपत्रों एवं यूजीएटी स्कोर कार्ड के साथ कॉलेज में सुबह 11 से दोपहर 2.30 बजे तक संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed