फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PET examination begins across 48 centres under tight surveillance; rain adds to the difficulties faced by cand

पीईटी : कड़ी निगरानी के बीच 48 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी परीक्षा शुरू, बारिश से बढ़ाई अभ्यर्थियों की परेशानी

Fri, 30 Oct 2026 10:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 10:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में आयोजित की गई है। कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच पहली पाली की परीक्षा शुरू हो गई है। मौसम खराब होने के कारण अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
PET examination begins across 48 centres under tight surveillance; rain adds to the difficulties faced by cand
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में आयोजित की गई है। कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच पहली पाली की परीक्षा शुरू हो गई है। मौसम खराब होने के कारण अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश और बूंदाबांदी के चलते अभ्यर्थी छाता लेकर और रेन कोट  पहनकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। प्रयागराज में 48 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जा रही है। दरअसल, इस परीक्षा के लिए तीन दिन का दिन तय किया गया है। पहले दिन 25 अक्तूबर को परीक्षा हुई थी। अब दूसरे दिन की परीक्षा आज हो रही है। तीसरे और अंतिम दिन की परीक्षा एक नवंबर को होनी है।

विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। जनपद में कुल छह पालियों में 1,13,472 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक पाली में 18,912 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र के अन्दर जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी संदिग्ध वस्तुओं को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed