{"_id":"69519cf1f7ebfc66ae0d1029","slug":"pesticides-not-working-due-to-lack-of-sunlight-allahabad-news-c-407-1-kor1001-9791-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: धूप न निकलने से काम नहीं कर रही कीटनाशक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: धूप न निकलने से काम नहीं कर रही कीटनाशक दवा
विज्ञापन
मौसम का असर किसानों की फसल पर पड़ने लगा है। खेतों में गेहूं, सरसों और आलू को कीटों से बचाने के लिए किसान दवा का छिड़काव कर रहे हैं लेकिन धूप न निकलने से फसल पर उनका कोई असर नहीं पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि धूप न निकलने से कीटनाशक दवा असर नहीं कर रही है। इसी तरह कोहरा पड़ता रहा तो फसल की पैदावार प्रभावित होगी। कोहरे के कारण किसानों ने गेहूं की हल्की सिंचाई की है। वहीं, सरसों, आलू, चना और अन्य फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं। बड़ोखर के किसान रामसुखद, शिवभोला, हरि शंकर मौर्या का कहना है कि धूप न निकली तो सरसों की फसल प्रभावित होगी। कोहरा पड़ने से आलू की पत्तियां पीली पड़ने के साथ झड़ने लगेंगी। जिससे पैदावार में गिरावट होगी।
बोले किसान
छिड़काव करने के बाद भी दवा असर नहीं कर रही है। चार बीघे में बथुआ, मटर की फसल में खरपतवार को खत्म करने के लिए एक सप्ताह पहले छिड़काव किया था लेकिन धूप न निकलने से दवा ने असर नहीं किया। इससे उपज प्रभावित होगी। - राम दयाल सिंह, ग्राम दादर।
विज्ञापन
गेहूं की सिंचाई के बाद खाद की आवश्यकता थी लेकिन दिन भर कोहरे की वजह से खाद डालने में विलंब हो रहा है। शनिवार को हल्की धूप निकली लेकिन रविवार को फिर कोहरा आ गया है। कोहरे से आलू, सरसों की फसल प्रभावित होगी। - हरि प्रसाद सिंह, ग्राम लखनपुर।
दिन और रात का तापमान सामान्य से कम हो गया है। अगर पाला पड़ता है तो आलू की फसल प्रभावित होगी। किसान खेत में नमी बनाएं रखें। आलू की फसल में यूरिया के साथ किसी दवा का प्रयोग न करें। उदय शंकर शुक्ल, राजकीय कृषि गोदाम प्रभारी कोरांव।