{"_id":"66624174fb4f427c4906fbd4","slug":"people-will-be-able-to-see-chandrayaans-landing-in-the-planetarium-allahabad-news-c-358-1-pr11002-112478-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तारामंडल में लोग देख सकेंगे चंद्रयान की लैंडिंग का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तारामंडल में लोग देख सकेंगे चंद्रयान की लैंडिंग का नजारा
विज्ञापन
चंद्रयान-3 की सफलता ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। ऐसे में इस ऐतिहासिक सफलता का नजारा जल्द ही नेहरू प्लैनेटेरियम यानी तारामंडल में दिखाई देगा। आनंद भवन स्थित तारामंडल में चंद्रयान मिशन की सफल लैंडिंग दिखाने के बाद अब यहां चलने वाले शो में इसे भी शामिल करने की तैयारी में जुटे हैं। इसमें 20 मिनट के वीडियो के जरिए चंद्रयान की लैंडिंग का नजारा दिखाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि कुछ महीने बाद ही इस शो को दिखाया जाएगा। चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर उसमें से निकलने तक की यात्रा को दिखाया जाएगा। तारामंडल में नियमित चलने वाले शो में इसे अलग से जोड़ा जाएगा। बतादें कि आनंद भवन में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। प्रबंधन का मानना है कि हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धि को सभी लोग देखना चाहते हैं। बच्चों के लिए भी यह काफी प्रेरणादायक होगा। इस शो के जरिये अंतरिक्ष यान के विज्ञान, इतिहास और चंद्रयान-3 के बारे में समझाया जाएगा।
इनसेटशो तैयार करने में लगेगा वक्त
तारामंडल के निदेशक डॉ. वाई रवि किरन ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता देश के लिए गर्व की बात है। इसको देखते हुए तारामंडल भी अपने शो में स्लाइड्स के जरिए चंद्रयान-3 को दिखाएगा। इसमें चंद्रमा पर लैंड करने और भविष्य में होने वाले लाभ को भी दिखाएगा। चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना देश की बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में इसे शो में जोड़कर सभी को लाइव प्रसारण का एहसास करा सकेंगे। हालांकि, बनने में वक्त लगेगा।