{"_id":"5eaf13c484e50a5e5633e39f","slug":"people-scared-of-spitting-throwing-plastic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे के थूकने, प्लास्टिक फेंकने से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे के थूकने, प्लास्टिक फेंकने से सहमे लोग
Mon, 04 May 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 May 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
लॉक डाउन में रविवार को अलोपीबाग के मटियारा गांव में एक युवक की अजीबोगरीब हरकत से लोग कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से सहम गए। युवक लोगों के दरवाजों पर थूकते हुए प्लास्टिक के ब्रश, कंघी समेत अन्य सामान फेंक रहा था। लोगों के मना करने पर अपशब्दों का प्रयोग करता। लोगों के दौड़ाने पर वह भाग निकला। जानकारी पर वहां पहुंचे पार्षद ने प्रभावित इलाके में दो बार सैनिटाइजेशन कराया और प्लास्टिक की वस्तुओं को एकत्र कराकर नष्ट करा दिया।
पार्षद कमलेश सिंह के मुताबिक उन्हें मटियारा गांव से लोगों ने करीब एक बजे दिन में फोन किया। बताया कि एक युवक कोरोना संक्रमण फैलाने की बात कहकर घूम रहा है। वह लोगों के दरवाजों और दीवार पर थूकता फिर झोले से प्लास्टिक का सामान निकालता, लोगों पर फेंकता और आगे बढ़ जाता।
लॉक डाउन में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घरों में बैठे लोग युवक की इस हरकत से दहशत में आ गए। कुछ लोगों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वह गलियों के रास्ते भाग निकला। सूचना पर वहां पहुंचे पार्षद कमलेश सिंह ने दूसरे मोहल्ले में सैनिटाइटजेशन करा रहे जीएम जलकल हरिश्चंद्र बाल्मीकि, जोनल अधिकारी संजय मंमगई को मौके पर बुलाया। दोनों अफसरों ने मौके पर सफाई कर्मचारियों को बुलाया। मोहल्ले में फैली प्सास्टिक के सामान एकत्र कराकर नष्ट कराया गया। दो बार पूरे इलाके में सैनिटाइजेशन कराया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पार्षद के मुताबिक मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई, लेकिन युवक पकड़ा नहीं जा सका।