{"_id":"66f20fa9602bd7bd3f016894","slug":"people-of-the-city-struggled-with-the-traffic-jam-for-hours-allahabad-news-c-3-1-ald1052-463632-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जाम से घंटों जूझे शहर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जाम से घंटों जूझे शहर के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई पुख्ता इंतजाम न होने पर एक बार फिर शहरवासी जाम में फंस गए। सोमवार सुबह कमला नेहरू रोड, अल्लापुर, जीटी जवाहर रोड समेत शहर के विभिन्न मार्ग पर भीषण जाम लग गया। रेंग-रेंग कर चल रहीं गाड़ियों की कतार में लोग घंटों फंसे रहे।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे अलोपीबाग चौराहे के पास भीषण जाम लग गया। वाहन चालक काफी देर तक फंसे रहे। लोगों को जाम से निकलने के लिए घंटों जूझना पड़ा। वहीं, जीटी जवाहर रोड से झूंसी जाने वाले मार्ग पर भी भीषण जाम देखने को मिला।
विज्ञापन
बाइक चालक अंकित मिश्रा ने बताया कि वह झूंसी की ओर जा रहे थे, लेकिन इसी बीच वह जाम में फंस गए। हैरानी की बात है कि दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास लगे जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कोई यातायात पुलिसकर्मी नहीं मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
हालांकि, सूचना के बाद मौके पर यातायात पुलिस पहुंची और जाम की स्थिति को संभाला। बता दें कि यहां पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है बावजूद इसके यातायात पुलिस कोई सुध नहीं लेती।
अल्लापुर में भी लगा रहा जाम
अलोपी बाग, कमला नेहरू रोड, जीटी जवाहर रोड में भीषण जाम लगने के बाद अल्लापुर की भी स्थिति ठीक नहीं रही। कुंदन गेस्ट हाउस के पास जाम लगा रहा। अल्लापुर के रहने वाले विपिन कुमार ने बताया कि बाइक चालकों के गलत दिशा में निकलने पर कई गाड़ियां आमने-सामने फंस गई थी। इस कारण यहां पर लोगों को घंटों जाम में जूझना पड़ा।
आखिर क्यों नहीं सुधर रहे हालात
बता दें कि आए दिन शहर की सड़कों पर जाम लग रहा है। बावजूद इसके यातायात पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। सवाल है कि अधिकतर चौराहों पर यातायात पुलिस क्या सिर्फ चालान काटने में लगी रहती है।