फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People express condolence over death of Irani Commander in American drone attack

अमेरिकी ड्रोन हमले में शहीद सुलेमानी की शहादत पर गम व गुस्से का इजहार

Sat, 04 Jan 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
People express condolence over death of Irani Commander in American drone attack
सुलेमानी की मगफिरत, इसाले सवाब को दरगाह मौला अली में मजलिस
विज्ञापन

प्रयागराज। अमेरिकी ड्रोन हमले में इरानी फौज के कमांडर कासिम सुलेमानी के शहीद होने की खबर से जहां ईरान, इराक और दूसरे मुस्लिम मुल्कों में लोग गमज़दा हैं, वहीं भारत में भी मुलसमानों के बीच अमेरिकी कार्रवाई को लेकर गम और गुस्सा है। फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्यूटर पर लोग शहीद कासिम सुलेमानी की फोटो और वीडियो शेयर कर अपने गम और गुस्से का इज़हार कर रहे हैं।
उम्मुल बनीन सोसाइटी के महासचिव सैयद मुहम्मद अस्करी के मुताबिक कासिम सुलेमानी की शहादत की खबर प्रयागराज पहुंचने पर लोगों ने शोक जताया। उनकी मगफिरत और इसाले सवाब के लिए दरियाबाद स्थित दरगाह मौला अली में
विज्ञापन

मजलिस आयोजित कर खिराजे अकीदत पेश की गई। इसे खिताब करते हुए मौलाना अली रजा ने गमगीन माहौल में ताजियत पेश की और अमेरिकी आतंक की निंदा की। मौजूद लोगों ने दोनो हाथ बुलंद कर बारगाहे इलाही में मरहूम कासिम सुलेमानी की मगफिरत की दुआ मांगी। मजलिस में मौलाना सज्जाद सैयद अजादार हुसैन, रौनक सफीपुरी, सैयद मो.अस्करी, रिजवान, शबीह हसन, अब्बास नकवी, औन जैदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed