{"_id":"5ded58808ebc3e1bfc0452a0","slug":"people-demonstrated-against-unnao-kand-allahabad-news-ald2624259111","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन
People demonstrated against Unnao kand
- फोटो : CITY DESK
सुभाष चौराहे पर कैंडल मार्च के बाद बेटियों की हिफाजत के लिए नारेबाजी
एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने सुभाष प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर उन्नाव की बेटी को दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज। उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर मार डालने की घटना के विरोध में रविवार को कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन की ओर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे से कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की जा रही थी। आक्रोशित लोग उन्नाव की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर आरोपियों को जल्द फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे।
शाम करीब छह बजे एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने पहले सुभाष प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया और इसके बाद उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाए। इसके बाद बेटी को इंसाफ दो, बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करो... जैसे नारे लगाते हुए जूलूस निकाला गया। जुलूस सुभाष चौराहे से होकर पत्थर गिरजाघर तक पहुंचा। पार्टी के नगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ जुमलेबाजी तक सीमित रह गया। लगातार बढ़ी रेत की घटनाओं ने बेटियों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।
उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता बेटी को जिंदा जलाकर मार डालने की घटना से साबित हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रदर्शन करने वालों में अफसर महमूद, आरिफ इकबाल, बोधा अंसारी, मोहम्मद हसन, आमिर, शमी, तनवीर आलम, मुजम्मिल, चौधरी इब्राहिम, मोहम्मद सलमान, शारिक, हाफिल इकबाल समेत तमाम लोग शामिल थे। इसी तरह भारतीय संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी उन्नाव कांड के विरोध में प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में धनराज, कल्पना देवी, मोना देवी, रीता देवी, शांति देवी, अंजना देवी समेत कई महिलाएं शामिल थीं। इसके अलावा मॉडल व मिसेज इंडिया फैशन क्वीन हेमा माधवानी के नेतृत्व में बी कई महिलाओं ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई। सुभाष चौराहे पर नारेबाजी के बीच हेमा ने कहा कि अब देश-प्रदेश में बेटा पढ़ाओ सबक सिखाओ का नारा दिया जाना चाहिए।
हैदराबाद मुठभेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस चले: हरिशंकर सिंह
प्रयागराज। यूपी बार कौंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने रविवार को हैदराबाद की दुष्कर्म पीड़िता को दिलाए गए इंसाफ के तरीकेपर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराने की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने इस मामले में शामिल पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इंसाफ दिलाने के लिए तरीका गलत अपनाया गया है। इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर हफ्ते भर के भीतर भी न्याय किया जा सकता था।