फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   people coming to sell more jewelry thanthen buying in bullion market

सराफा बाजार में खरीदने से ज्यादा गहने बेचने आ रहे लोग

Sun, 31 May 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
people coming to sell more jewelry thanthen buying in bullion market
people coming to sell more jewelry thanthen buying in bullion market - फोटो : CITY DESK
करीब दो महीने के लॉकडाउन ने आर्थिक रूप से अपेक्षाकृत कमजोर लोगों की हालत को और जर्जर कर दिया है। खासकर निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सराफा बाजार खुलने के बाद वहां लोग सोना-चांदी व गहने बेचने पहुंच रहे हैं, ताकि कैश की किल्लत दूर हो सके। वहीं सराफा कारोबारी भी बाजार के इस रुख से परेशान हैं। उनके सामने भी नकदी की दिक्कत है, जिससे गहने बेचने वालों को तुरंत कैश नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा बाजार में सोना-चांदी का दाम चढ़ने से निवेश करने वाले भी मौके का फायदा उठाते हुए गहने बेचने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चौक एवं पुराने शहर को छोड़ दिया जाए तो शहर में आभूषण कारोबारियों की दुकानेें 19 मई से ही खुली हैं। बीते कुछ रोज से चौक की भी दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं। हालांकि, सराफा से जुड़े लोगों को बाजार खुलने के बाद अब तक अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। उनके पास खरीदार के मुकाबले जेवर बेचने वाले लोग ज्यादा पहुंच रहे हैं। पुराना सोना-चांदी रखने वाले या पूर्व में निवेश करने वाले लोगों की संख्या इसमें ज्यादा है, क्योंकि वर्तमान में सोना और चांदी का दाम चढ़ा हुआ है। शनिवार को प्रयागराज में सोना प्रति दस ग्राम का रेट 47700 एवं चांदी का रेट 49 हजार रुपये किलो रहा। हालांकि तमाम लोग ऐसे भी हैं जो अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए मजबूरी में गहने बेचने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चांदी बेचने वालों की संख्या ज्यादा
प्रयाग सराफा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी बताते हैं कि बाजार में अभी रौनक नहीं है। इस वक्त सोना-चांदी का रेट भी चढ़ा हुआ है। कुलदीप ने ग्राहकों के नाम तो नहीं बताए, लेकिन वह मानते हैं कि इस वक्त आर्थिक रूप से कमजोर लोग खासे परेशान हैं। ऐसे में वह आभूषण बेचने के लिए आ रहे हैं। इनमें भी चांदी बेचने वाले लोग ज्यादा हैं। कुलदीप ने बताया कि सराफा बाजार खुले अभी चंद दिन ही बीते हैं। इससे आभूषण कारोबारियों के सामने नकदी की किल्लत है, सो तुरंत पेमेंट भी नहीं हो पा रही है। आजाद नगर के दीपक गुप्ता ने बताय कि लॉकडाउन की वजह से वह मीरगंज सराफा बाजार में चांदी बेचने पहुंचे, लेकिन कैैैश न होने से उन्हें सोमवार को आने के लिए कहा गया। आभूषण व्यवसायी सोनू वर्मा ने बताया कि जून में सहालग है। इस वक्त बाजार खुला है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोग शादी के लिए गहने खरीदने आ सकते हैं। बताया, यह बात सही है कि खरीदार से ज्यादा इस समय ज्वैलरी बेचने वाले ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed