{"_id":"693dc9084b7cdccccc073875","slug":"pedestrians-risk-their-lives-on-a-broken-road-naini-news-c-257-1-sald1006-118782-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: टूटी सड़क पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: टूटी सड़क पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर
Sun, 14 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के पुरैनी गांव में गधियांव–देवरी खुर्द संपर्क मार्ग की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण सड़क का लगभग आधा हिस्सा कटकर तालाब में समा गया है। सड़क के किनारे लगातार हो रहे कटान से अब मार्ग पर वाहनों का चलना बेहद जोखिम भरा हो गया है।
इस संपर्क मार्ग से प्रतिदिन दर्जनभर स्कूली वाहन, चारपहिया व दोपहिया वाहनों का आवागमन होता है। संकरी सड़क पर हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को सड़क की दुर्दशा से अवगत कराया, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती गई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर शीघ्र मरम्मत नहीं की गई तो यह मार्ग पूरी तरह तालाब में समा सकता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप पड़ जाएगा। लोगों ने प्रशासन से तुरंत सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।