फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Peaceful sign of women's participation in social participation: Shanti Bhushan

सामाजिक भागीदारी में महिलाओं की दखल शुभ संकेत: शांति भूषण

Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Peaceful sign of women's participation in social participation: Shanti Bhushan
shanti bhushan
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री शांति भूषण ने शनिवार की शाम शहर की प्रबुद्ध महिलाओं की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक नहीं होंगी तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा। वह अपनी पत्नी कुमुद भूषण की स्मृति में आयोजित ‘नवरस’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन


पन्नालाल रोड स्थित लेडीज क्लब में शाम पांच बजे पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण, मंजू शर्मा, प्रभा भार्गव, जमुनोत्री गुप्ता, सरला अवस्थी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर ‘नवरस’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व कानून मंत्री अपनी पत्नी की यादें ताजा कर भावुक हो उठे। उन्होंने लेडीज क्लब की पदाधिकारियों का इसके लिए आभार जताया। कहा कि 18 वर्ष से क्लब की महिलाएं कुमुद को याद करती आ रही हैं। इस आयोजन उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा का अहम अवसर बन जाता है।  इसके बाद नवरस पर आधारित ‘कुमुद भूषण संध्या’ में राधाकृष्ण रासलीला एवं होली नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। सौम्या, श्वेता, अंजू, रोजी, आराधना, सुमन, ज्योति, प्रिया, श्रुति, शिवानी की नृत्य प्रस्तुतियों पर लोग बाव विभोर हो उठे। इस दौरान करुण, वीर, शृंगार रस पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां हुई। इससे पहले क्लब की अध्यक्ष पूनम गुलाटी ने आगतों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन क्लब की सचिव वर्षा अग्रवाल ने एवं संचालन रंजना त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed