फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDM will field candidates in assembly by-elections, strategy prepared in the meeting of constituent parties

UP : विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी पीडीएम, घटक दलों की बैठक में तैयार की गई रणनीति

Sat, 29 Jun 2024 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 05:46 PM IST
सार

अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता एवं विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लिए पीडीएम गठबंधन बनाया गया था। लोकसभा चुनाव की तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बने पीडीएम गठबंधन ने कम समय में ही 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे।

विज्ञापन
PDM will field candidates in assembly by-elections, strategy prepared in the meeting of constituent parties
पीडीएम की बैठक में मौजूद नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा उप चुनाव को लेकर पिछड़ा दलित मुसलमान (पीडीएम) गठबंधन की शुक्रवार को हुई समन्वय बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। पीडीएम गठबंधन के घटक दलों अपना दल कमेरावादी, एआईएमआईएम और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के नेता समन्वय बैठक में शनिवार जुटे। बैठक में तय किया गया है कि यूपी के सभी 10 विधानसभा सीटों पर पीडीएम अपने उम्मीदवार उतारेगी।

विज्ञापन


अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता एवं विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लिए पीडीएम गठबंधन बनाया गया था। लोकसभा चुनाव की तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बने पीडीएम गठबंधन ने कम समय में ही 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। अब पूरी तैयारी और दमखम के साथ यूपी उपचुनाव के सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पीडीएम अभी से शुरू करेगा। 
विज्ञापन


बैठक में पीएमएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट दिलीप पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राम शीला पटेल, राष्ट्रीय सचिव लालचंद बिंद, अजय पटेल, गगन प्रकाश यादव, उमेश पटेल, राजेश पटेल, इसरार अहमद, माणिक चंद ,अफ़सर महमूद, प्रेम बहादुर बिंद, डॉ क़ुरैशी, मोहम्मद जुनैद ख़ान, मुराद अली, अरुण पटेल इफ्तिखार अहमद आादि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed